NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: RCB ने CSK को हराकर दर्ज की दूसरी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2025: RCB ने CSK को हराकर दर्ज की दूसरी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स 
    RCB को शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: RCB ने CSK को हराकर दर्ज की दूसरी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 28, 2025
    11:16 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 8वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 50 रन से हरा दिया।

    ये 2008 के बाद एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में RCB की पहली जीत है।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 196/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में CSK 146/8 रन ही बना पाई। RCB ने इस संस्करण में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    CSK ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ।

    रजत पाटीदार (51), फिल सॉल्ट (32) और टिम डेविड की ताबड़तोड़ पारी (8 गेंद में 22*) के कारण RCB बड़े स्कोर तक पहुंच पाई।

    जवाब में CSK के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। रचिन रविंद्र ने CSK के लिए सबसे बड़ी पारी (41) खेली। CSK के लिए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जोश हेजलवुड के खाते में 3 विकेट आए।

    कप्तानी

    पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी 

    RCB के कप्तान पाटीदार ने 32 गेंदों का सामना किया और 51 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 159.38 की रही।

    पाटीदार को कई जीवनदान मिले, जिसका उन्होंने फायदा उठाया। यह उनके IPL करियर का 8वां और इस सीजन का पहला अर्धशतक रहा। इस खिलाड़ी ने अब तक कुल 29 IPL मैच में 35.36 की औसत से 884 रन बनाए हैं।

    उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2,500 टी-20 रन भी पूरे किए।

    रिकॉर्ड

    कोहली ने ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम 

    कोहली 31 रन बनाकर नूर की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने मैच में जैसे ही 5 रन बनाया, वह CSK के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

    उन्होंने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा। धवन ने CSK के खिलाफ 29 मैचों की 29 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए 44.04 की औसत से 1,057 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 131.80 की रही थी।

    कोहली के अब 1,053 रन हो गए हैं।

    गेंदबाजी

    नूर IPL 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज 

    नूर ने अपना शानदार फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रखा। उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया। उनकी इकॉनमी रेट 9 की रही।

    नूर ने सॉल्ट (32), कोहली (31) और लियाम लिविंगस्टोन (10) को अपना शिकार बनाया।

    नूर इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 2 पारियों में 7.71 की औसत से 7 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 6.75 की रही है।

    गेंदबाजी

    RCB ने की शानदार गेंदबाजी 

    RCB के सभी गेंदबाजों ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर कुमार ने 3 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया। उनकी इकॉनमी रेट 6.70 की रही।

    हेजलवुड ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 सफलता हासिल की। उनकी इकॉनमी रेट 5.20 की रही।

    यश दयाल ने 3 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 18 रन खर्च कर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उनकी इकॉनमी रेट 6 की रही। लियाम लिविंगस्टोन के खाते में भी 2 विकेट आए।

    जानकारी

    पहले स्थान पर पहुंची RCB 

    RCB 2 जीत के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। उनके 4 अंक हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 1 जीत और 1 हार के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। 1 जीत के साथ पंजाब किंग्स (PBKS) तीसरे स्थान पर है।

    रिकॉर्ड

    धोनी ने ये रिकॉर्ड किया अपने नाम 

    RCB के खिलाफ मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी 30 रन बनाकर नाबाद रहे। पारी का 18वां रन बनाते ही वह CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सुरेश रैना को पीछे छोड़ा।

    रैना ने 32.32 की औसत से 4,687 रन बनाए थे। इसमें 33 अर्धशतक और 1 शतक भी शामिल है।

    धोनी के अब 236 मैचों की 204 पारियों में लगभग 41 की औसत और 139 की स्ट्राइक रेट से 4,699 रन हो गए हैं।

    जानकारी

    जडेजा 3,000 रन और 150 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने 

    मैच के दौरान जडेजा ने IPL में अपने 3,000 रन पूरे कर लिए। उनके नाम 160 विकेट भी है। वह IPL के इतिहास में 3,000 रन और 150 विकेट का डबल पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। जडेजा 25 रन बनाकर आउट हुए ।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2024 में 7 मैच ही जीत सकी CSK की टीम, जानिए ऐसा रहा सफर  इंडियन प्रीमियर लीग
    रुतुराज गायकवाड़ ने IPL 2024 में अपने प्रदर्शन से हासिल की ये बड़ी उपलब्धियां IPL 2024
    महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2024 में अपने नाम किए ये अहम रिकॉर्ड्स IPL 2024
    IPL 2024: SRH ने PBKS को हराते हुए दर्ज की अपनी 8वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    श्रेयंका पाटिल चोट के कारण WPL 2025 से हुई बाहर, RCB को बड़ा झटका- रिपोर्ट विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2025: रेणुका ठाकुर और जॉर्जिया वेयरहैम ने लिए 3-3 विकेट, DC की पारी सिमटी WPL 2025
    WPL 2025: RCB ने DC को हराते हुए दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स WPL 2025
    WPL 2025: स्मृति मंधाना ने DC के खिलाफ बनाए 81 रन, RCB को दिलाई जीत स्मृति मंधाना

    IPL 2025

    IPL 2025: आशुतोष शर्मा ने DC को दिलाई जीत, प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2025: RR बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    IPL में 200+ रन का लक्ष्य अर्जित करने में अव्वल है PBKS, जानिए अन्य का हाल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RR और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  राजस्थान रॉयल्स

    क्रिकेट समाचार

    IPL इतिहास में इन चुनिंदा गेंदबाजों ने एक पारी में किए हैं 2 मेडन ओवर  IPL रिकॉर्ड्स
    IPL 2025: GT और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2025
    IPL 2025: GT बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: LSG के मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने DC के खिलाफ लगाए अर्धशतक IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025