NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप टीम में बदलाव, चोटिल एनरिक नोर्खिया और सिसंदा मगाला बाहर
    अगली खबर
    दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप टीम में बदलाव, चोटिल एनरिक नोर्खिया और सिसंदा मगाला बाहर
    एनरिक नोर्खिया विश्व कप टीम से बाहर गए हैं (तस्वीर: एक्स/@ProteasMenCSA)

    दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप टीम में बदलाव, चोटिल एनरिक नोर्खिया और सिसंदा मगाला बाहर

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 21, 2023
    12:01 pm

    क्या है खबर?

    भारत में अगले महीने वनडे विश्व कप खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने इसके लिए टीम चुन ली थी, लेकिन अब इस टीम में 2 बड़े बदलाव हुए हैं।

    तेज गेंदबाज एनरिक नोर्खिया और सिसंदा मगाला चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह एंडिले फेहलुकवायो और लिजाद विलियम्स को जगह मिली है।

    दोनोंं खिलाड़ी 23 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका की टीम के साथ भारत रवाना होंगे।

    आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

    चोट

    कब और कहां लगी थी दोनों खिलाड़ियों को चोट?

    नोर्खिया को पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी है और मगाला बाएं घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं।

    दोनों खिलाड़ियों को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में चोट आई थी।

    नोर्खिया दूसरे वनडे में चोट के कारण सिर्फ 5 ओवर गेंदबाजी कर पाए थे।

    मगाला भी मैच के दौरान काफी परेशान नजर आए थे। दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए यह बड़ा झटका है।

    टीम

    विश्व कप के लिए ऐसी है दक्षिण अफ्रीका की टीम 

    दक्षिण अफ्रीका की टीम तेम्बा बावुमा की कप्तानी में भारत जाएगी। क्विंटन डिकॉक आखिरी विश्व कप खेलेंगे। इस टूर्नामेंट के बाद वह वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं।

    विश्व कप 2023 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, लिजाद विलियम्स, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, और रासी वैन डेर डुसेन।

    करियर

    कैसा रहा है फेहलुकवायो और विलियम्स का वनडे करियर?

    फेहलुकवायो दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। वह 2019 विश्व कप में भी टीम का हिस्सा थे।

    उन्होंने अब तक 76 वनडे खेले हैं और 24.40 की औसत से 781 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं। उन्होंने 5.77 की इकॉनमी से 89 विकेट झटके हैं।

    विलियम्स ने अब तक सिर्फ 1 वनडे मैच खेला है और इस दौरान 1 विकेट लेने में सफल रहे हैं। 59 लिस्ट-A मुकाबलों में उनके नाम 77 विकेट है।

    विकेट

    कैसा रहा है नोर्खिया औक मगाला का वनडे करियर?

    वनडे क्रिकेट में नोर्खिया ने 22 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 27.27 की औसत से 36 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/51 का रहा है। उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं। उन्होंने 5.85 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है।

    मगाला ने अब तक दक्षिण अफ्रीका के लिए 8 वनडे मुकाबले खेले हैं।

    इस दौरान उन्होंने 25.40 की औसत से 15 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/43 का रहा है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप का पहला मैच 7 अक्टूबर को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ दिल्ली में खेलना है। टीम आज तक कोई वनडे विश्व कप अपने नाम नहीं कर पाई है। चोटिल खिलाड़ियों के कारण अब उन्हें और बड़ा झटका लगा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023
    एनरिक नोर्खिया
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी सैफुल्लाह खालिद की हत्या, भारत में कई हमलों में रहा शामिल लश्कर-ए-तैयबा
    IPL 2025: शशांक सिंह ने RR के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025
    अमेरिका व्यापार समझौता नहीं करने वाले देशों पर कितना टैरिफ लगाएगा? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत डोनाल्ड ट्रंप
    10 में से 9 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में हुआ इजाफा, जानिए कितना बढ़ा  रिलायंस इंडस्ट्रीज

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: वनडे सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: वनडे क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कैसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका की टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका  वनडे विश्व कप 2023
    क्विंटन डिकॉक सिर्फ 30 साल की उम्र में वनडे क्रिकेट से लेंगे संन्यास  क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप 2023

    विश्व कप 2011 की भारतीय टीम से केवल विराट कोहली खेलेंगे विश्व कप 2023 विराट कोहली
    विश्व कप 2023 की भारतीय टीम में केवल एक खिलाड़ी की उम्र 25 साल से कम रोहित शर्मा
    विश्व कप 2023: संजू सैमसन को नहीं मिली भारतीय टीम में जगह, ऐसे हैं उनके आंकड़े वनडे क्रिकेट
    विश्व कप 2023 के लिए खालिद महमूद को बांग्लादेश टीम का निदेशक नियुक्त किया गया बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    एनरिक नोर्खिया

    IPL 2019: KKR में शामिल हुआ ये ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़, अब और मज़बूत हो जाएगी गेंदबाज़ी कोलकाता नाइट राइडर्स
    ऑस्ट्रेलिया के रिचर्डसन और अफ्रीका के नोर्तजे विश्व कप से बाहर, इन खिलाड़ियों ने किया रिप्लेस क्रिकेट समाचार
    बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम घोषित, अनफिट नोर्खिया बाहर क्रिकेट समाचार
    IPL 2022: दिल्ली के तीसरे मैच से खेल सकेंगे एनरिक नोर्खिया इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    एशियाई खेल 2023: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी  एशियाई खेल
    कपिल देव बोले- भारत वनडे विश्व कप जीतने के लिए तैयार, सिराज की तारीफ भी की कपिल देव
    भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे में कैसा रहा है स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन?  भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम आयरलैंड: पहले वनडे के लिए इंग्लिश टीम में शामिल हुए जो रूट आयरलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025