चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कैसा रहा है केन विलियमसन का प्रदर्शन?
क्या है खबर?
चैंपिंयस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमें अपने पहले 2 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।
कीवी टीम के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन का बल्ला इस टूर्नामेंट में अब तक नहीं चला है। वह पहले मुकाबले में 1 रन और दूसरे मुकाबले में 5 रन बनाकर आउट हो गए थे।
ऐसे में आइए जानते हैं भारत के खिलाफ ये खिलाड़ी क्यों अपना खोया हुआ फॉर्म प्राप्त कर सकता है?
आंकड़े
भारत के खिलाफ शानदार रहे हैं विलियमसन के आंकड़े
विलियमसन ने भारत के खिलाफ पहला वनडे साल 2010 में खेला था। उन्होंने अब तक 29 मुकाबले खेले हैं। इसकी 28 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 1,147 रन बनाए हैं। उनकी औसत 44.11 और स्ट्राइक रेट 76.21 की रही है।
विलियमसन के बल्ले से 2 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 118 रन रहा है।
अपने वनडे करियर में विलियमसन ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बाद सबसे ज्यादा रन भारत के खिलाफ ही बनाए हैं।
UAE
UAE में कैसा रहा है विलियमसन का प्रदर्शन?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहां विलियमसन ने 1 भी वनडे मैच नहीं खेला है।
हालांकि, उन्होने UAE में उन्होंने 7 वनडे खेले हैं और इसकी 7 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 62.33 की औसत के साथ 374 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 123 रन रहा है। एशिया में इस खिलाड़ी ने 45.27 की औसत से 1,630 रन बनाए हैं।
गेंदबाज
भारत के गेंदबाजों के खिलाफ विलियमसन का प्रदर्शन
मोहम्मद शमी और विलियमसन के बीच 23 पारियों में आमना-सामना हुआ है। शमी ने उन्हें 6 बार आउट किया है। विलियमसन ने उनके खिलाफ 38.83 की औसत से 233 रन बनाए हैं।
रविंद्र जडेजा के खिलाफ विलियमसन ने 20 पारियों में 64.25 की औसत से 257 रन बनाए हैं। जडेजा ने उन्हें 4 बार आउट किया है।
कुलदीप यादव ने विलियमसन को 6 पारियों में 2 बार आउट किया है। उन्होंने 27 की औसत से 54 रन बनाए हैं।
करियर
विलियमसन के वनडे करियर पर नजर
विलियमसन ने पहला वनडे मुकाबला साल 2010 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने 170 मैच की 162 पारियों में 48.89 की औसत से 7,041 रन बनाए हैं। उनकी औसत 48.89 की रही है।
उनके बल्ले से 14 शतक और 46 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 148 रन रहा है।
चैंपियंस ट्रॉफी में इस खिलाड़ी ने 8 पारियों में 50.14 की औसत से 351 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं।