LOADING...
चैंपियंस ट्रॉफी 2025, पहला सेमीफाइनल: एलेक्स केरी ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
एलेक्स केरी ने खेली अर्धशतकीय पारी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025, पहला सेमीफाइनल: एलेक्स केरी ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Mar 04, 2025
06:13 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स केरी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय (61) पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 12वां और चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरा अर्धशतक रहा है, जिसे उन्होंने 48 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत ही कंगारू टीम मैच में बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही है। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही केरी की पारी और साझेदारी?

कंगारू टीम को 144 रन के कुल स्कोर पर जोश इंग्लिश (11) के रूप में चौथा झटका लग गया था। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए केरी ने स्टीव स्मिथ (73) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और 5वें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद भी उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारी निभाई। वह 57 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 61 रन बनाकर रन आउट हुए।

करियर

कैसा रहा है केरी का वनडे क्रिकेट करियर?

केरी ने साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था। वह अब तक 80 मैचों की 72 पारियों में 35.82 की औसत और 90.91 की स्ट्राइक रेट से 2,149 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 12 अर्धशतक के अलावा 1 शतक भी जड़ा है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 106 रन का रहा है। इसी तरह चैपियंस ट्रॉफी में वह अब तक 2 परियों में 65 की औसत से 130 रन बनाने में सफल रहे हैं।