NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में इन कप्तानों ने खेले हैं सबसे ज्यादा फाइनल मैच
    अगली खबर
    IPL में इन कप्तानों ने खेले हैं सबसे ज्यादा फाइनल मैच
    धोनी की कप्तानी में 10 फाइनल में खेली है CSK की टीम (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL में इन कप्तानों ने खेले हैं सबसे ज्यादा फाइनल मैच

    लेखन अंकित पसबोला
    May 24, 2024
    05:42 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का फाइनल मैच 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में फाइनल में पहुंच चुकी है। इसके साथ ही अय्यर पहले ऐसे कप्तान बने हैं, जिनके नेतृत्व में 2 टीमें खिताबी मुकाबले में पहुंची है।

    बता दें कि उनकी अगुआई में दिल्ली कैपिटल्स (DC) उपविजेता रह चुकी है।

    इस बीच IPL में सर्वाधिक फाइनल खेलने वाले कप्तान के बारे में जानते हैं।

    #1 

    महेन्द्र सिंह धोनी (10 फाइनल)

    कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा IPL फाइनल खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर दर्ज है। उनके नेतृत्व में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में 5 ट्रॉफी जीतीं हैं।

    CSK की टीम 2008 में हुए उद्घाटन संस्करण में उपविजेता रही थी, जिसका नेतृत्व भी धोनी ने किया था।

    इसके अलावा धोनी की कप्तानी में ही CSK की टीम 2012, 2013, 2015 और 2019 में उपविजेता रही थी।

    #2 

    रोहित शर्मा (5 फाइनल)

    IPL फाइनल में मुंबई इंडियंस (MI) का रिकॉर्ड शानदार रहा है। पहली बार 2010 में सचिन तेंदुलकर के नेतृत्व में MI की टीम उपविजेता रही थी।

    इसके बाद MI ने अपने 5 फाइनल में से प्रत्येक में जीत हासिल की। रोहित शर्मा की कप्तानी में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में MI की टीम विजेता बनी थी।

    रोहित 5 या अधिक फाइनल खेलने वाले धोनी के अलावा एकमात्र कप्तान बने हुए हैं।

    #3 

    गौतम गंभीर (2 फाइनल)

    गौतम गंभीर लीग इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनके नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 2012 में अपना पहला खिताब जीता था।

    इसके बाद KKR ने 2014 में अपना दूसरा खिताब जीता और गंभीर ही उस टीम के कप्तान थे।

    दिलचस्प रूप से 2014 में KKR की शुरुआत खराब रही और उसे अपने पहले 7 मैचों में से 5 में हार का सामना करना पड़ा था।

    #4

    हार्दिक पांड्या (2 फाइनल)

    गुजरात टाइटंस (GT) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के रूप में 2022 में 2 नई टीमों को जोड़ा गया।

    हार्दिक पांड्या की अगुआई में GT ने पहले ही प्रयास में खिताब जीत लिया।

    IPL 2022 के फाइनल में GT ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था।

    इसके बाद 2023 में भी GT फाइनल तक पहुंचने में कामयाब हुई, जहां उसे CSK के विरुद्ध नजदीकी मैच में हार मिली।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    ताज़ा खबरें

    'कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' से पहले अब्दुल कलाम पर बन चुकी हैं ये फिल्में-सीरीज एपीजे अब्दुल कलाम
    पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में बम की सूचना के बाद हड़कंप, परिसर खाली कराया गया पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट
    दीपिका पादुकोण अब अल्लू अर्जुन संग मचाएंगी धमाल, हुई एटली की 800 करोड़ी फिल्म में एंट्री दीपिका पादुकोण
    इस कंपनी ने आय रिपोर्ट पेश करने के लिए CEO के AI अवतार का किया इस्तेमाल स्वीडन

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: DC ने LSG को हराते हुए दर्ज की अपनी 7वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024
    IPL 2024: SRH बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024
    IPL में SRH और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024
    IPL 2024: PBKS ने RR को हराते हुए दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024

    IPL 2024

    RR बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मुकाबला, तीसरे स्थान पर रही राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
    IPL के प्लेऑफ मैचों में इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 के प्लेऑफ मैचों से जुड़ी सभी अहम जानकारी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024, क्वालीफायर-1: KKR बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: SRH ने PBKS को हराते हुए दर्ज की अपनी 8वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    रविंद्र जडेजा ने IPL 2024 में ये रिकॉर्ड्स किए अपने नाम, जानिए आंकड़े   रविंद्र जडेजा
    IPL 2024 में PBKS ने जीते सिर्फ 5 मैच, जानिए कैसा रहा सफर इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर  टी-20 विश्व कप 2024

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    विराट कोहली एक मैदान पर 100 टी-20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने, जानिए आंकड़े  विराट कोहली
    सुरेश रैना के नाम दर्ज हैं IPL के ये बड़े रिकॉर्ड्स, आप भी जानिए  सुरेश रैना
    IPL के एक मैच में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में रविंद्र जडेजा 100 विकेट और 100 कैच लपकने वाले पहले खिलाड़ी बने  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025