Loading...
बुमराह-भुवनेश्वर की जोड़ी खेलेगी 2027 का विश्व कप? अश्विन ने की बड़ी भविष्यवाणी
भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है (फाइल तस्वीर)

बुमराह-भुवनेश्वर की जोड़ी खेलेगी 2027 का विश्व कप? अश्विन ने की बड़ी भविष्यवाणी

Oct 07, 2026
03:28 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि वह अगले साल विश्व कप में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को साथ गेंदबाजी करते देखेंगे। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भुवनेश्वर की टी-20 टीम में वापसी हुई है। नवंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल के बाद उनका अंतरराष्ट्रीय करियर थम गया था। 4 साल बाद उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शानदार प्रदर्शन के दम पर वापसी की है।

IPL

IPL में भुवनेश्वर लगातार कर रहे थे शानदार प्रदर्शन 

IPL 2023 में भुवनेश्वर ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से 26.56 की औसत के साथ 16 विकेट लिए थे।

अगले सीजन में SRH का ही प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने 11 विकेट चटकाए थे।

इसके बाद वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा बने और इस टीम से अगले 2 सीजन में उन्होंने खिताब जीते।

2025 में उन्होंने 14 मैचों में 28.41 की औसत से 17 विकेट लिए। 2026 में उन्होंने 16 मुकाबलों में 17.89 की औसत से 28 विकेट चटकाए।

खुश

अश्विन ने क्या कहा?

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मैं भुवनेश्वर के लिए बेहद उत्साहित और खुश हूं, क्योंकि वह बेहद सहज और विनम्र इंसान हैं। मैं एक बार फिर यह कहने का जोखिम उठा रहा हूं कि अगर उन्होंने थोड़ी और मेहनत की होती और समय उनके पक्ष में रहा होता। इसके साथ ही वह उन चोटों से बच पाए होते तो अपनी मौजूदा क्षमता के साथ वह भारत के लिए सभी प्रारूपों में एक बड़े खिलाड़ी बन सकते थे।"

ADVERTISEMENT

योगदान

भारत के लिए और योगदान दे सकते थे भुवनेश्वर- अश्विन

अश्विन ने कहा कि भुवनेश्वर के पास शानदार स्विंग है। वह गेंद को एक दिशा में भी स्विंग करा सकते हैं और दोनों तरफ भी गेंद को मूव करा सकते हैं। इसके अलावा उनकी गति अच्छी है।

ऑस्ट्रेलिया (2022 विश्व कप) में वह फिटनेस से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे।

उन्होंने आगे कहा कि बल्लेबाजी और फील्डिंग भी भुवनेश्वर अच्छी करते हैं। ऐसे में मुझे लगता है कि वह सभी प्रारूपों में और ज्यादा योगदान दे सकते थे।

ADVERTISEMENT

वनडे

भुवनेश्वर को विश्व कप की पहली गेंद डालने से कोई नहीं रोक सकता- अश्विन 

अश्विन ने आगे कहा, "वह अब न्यूजीलैंड जा रहे हैं। मैं आपको बता रहा हूं अगर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया तो हर कोई तुरंत कहेगा कि उन्हें वनडे टीम में भी शामिल करो। चयनकर्ता उन पर बहुत करीब से नजर रखेंगे। अगर वह गेंद को स्विंग कराते हैं और अच्छी फिटनेस दिखाते हैं तो बुमराह और भुवनेश्वर को विश्व कप के लिए एक ही विमान में साथ बैठने और भुवनेश्वर को पहली गेंद डालने से कोई नहीं रोक सकता।"

ADVERTISEMENT