अगली खबर

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग ने लगाया करियर का चौथा वनडे अर्धशतक
लेखन
नीरज पाण्डेय
Mar 21, 2023
03:31 pm
क्या है खबर?
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे वनडे में अर्धशतक लगाया है। किंग ने 72 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहे। यह उनके वनडे करियर का चौथा अर्धशतक है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने पहला अर्धशतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने 29 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली थी।
करियर
ऐसा रहा है किंग का अंतरराष्ट्रीय करियर
किंग ने वेस्टइंडीज के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2019 में किया था। वह अब तक 22 वनडे और 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं। वनडे में उन्होंने 553 रन बनाए हैं जिसमें 91 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।
टी-20 में उन्होंने 744 रन बनाए हैं जिसमें 68 के सर्वोच्च स्कोर के साथ उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं। दोनों ही फॉर्मेट में उनका औसत 27 से कम का है।
आपने पूरा पढ़ लिया है