LOADING...
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: मिचेल स्टार्क का एडिलेड में रहा है कमाल का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े 
मिचेल स्टार्क के आंकड़े एडिलेड में कमाल के हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: मिचेल स्टार्क का एडिलेड में रहा है कमाल का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े 

Nov 30, 2024
06:25 pm

क्या है खबर?

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार आगाज किया है। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में उसे 295 रनों से जीत मिली थी। अब 6 दिसंबर को एडिलेड, ओवल में दूसरा मैच खेला जाना है। इस मुकाबले में कंगारू टीम जोरदार वापसी करना चाहेगी। पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। एडिलेड ओवल में उनके आंकड़े कमाल के हैं। आइए उनपर नजर डाल लेते हैं।

आंकड़े

एडिलेड में कैसा रहा है स्टार्क का प्रदर्शन?

एडिलेड में स्टार्क ने पहला टेस्ट मैच साल 2015 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने यहां 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 17 पारियों में 17.76 की उम्दा औसत के साथ 47 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने इस मैदान पर 2 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/66 विकेट का रहा है। नाथन लियोन (63) और शेन वॉर्न (56) के बाद स्टार्क के इस मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट हैं।

भारत

भारत के खिलाफ कैसे हैं स्टार्क के आंकड़े?

भारत के खिलाफ स्टार्क ने पहला मुकाबला साल 2012 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 19 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 35 पारियों में 38.72 की औसत के साथ 51 विकेट लिए हैं। वह भारत के खिलाफ 1 बार भी 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/53 विकेट का रहा है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम (97) के खिलाफ स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं।

Advertisement

घरेलू

घरेलू सरजमीं पर स्टार्क के आंकड़े 

ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर स्टार्क ने 51 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 99 पारियों में 26.49 की शानदार औसत के साथ 220 विकेट झटके हैं। उन्होंने 7 बार अपने घरेलू सरजमीं पर 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/66 विकेट का रहा है। ऑस्ट्रेलिया के बाद स्टार्क ने सबसे ज्यादा 60 विकेट इंग्लैंड की सरजमीं पर लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया में जो आखिरी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली गई थी, उसमे स्टार्क ने 40.73 की औसत से 11 विकेट लिए थे।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है स्टार्क का टेस्ट करियर?

स्टार्क ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2011 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 90 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 172 पारियों में 27.74 की औसत से 361 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने 14 बार 5 विकेट हॉल और 20 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/50 विकेट का रहा है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इस खिलाड़ी के नाम 142 मैच में 544 विकेट है।

Advertisement