अगली खबर
    
    
                                                                                न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: ब्लेयर टिकनर ने चटकाए दूसरी पारी में 4 विकेट, जानिए आंकड़े
                लेखन
                नीरज पाण्डेय
            
            
                            
                                    Mar 12, 2023 
                    
                     10:47 am
                            
                    क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 4 विकेट लिए हैं। टिकनर ने 28 ओवर में 100 रन खर्च किए। यह टेस्ट की एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हो गया है। अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे टिकनर ने अब तक 8 विकेट हासिल किए हैं। अपने डेब्यू टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 4 विकेट लिए थे।
करियर
2019 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं टिकनर
29 साल के टिकनर ने 2019 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू टी-20 के जरिए किया था। वह अब तक 17 टी-20 और 9 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं। वनडे में टिकनर ने 13 विकेट हासिल किए हैं जिसमें 50 रन देकर 4 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। टी-20 में उन्होंने 16 विकेट चटकाए हैं जिसमें 27 रन देकर 4 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।