Page Loader
IPL इतिहास में रनों के लिहाज से MI को मिली हैं ये सबसे बड़ी शिकस्त 
MI का यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL इतिहास में रनों के लिहाज से MI को मिली हैं ये सबसे बड़ी शिकस्त 

Apr 10, 2025
04:51 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) कुछ खास नहीं कर पा रही है। IPL 2024 में भी ये टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंची थी। IPL 2020 में ये टीम आखिरी बार चैंपियन बनी थी। इस टीम के नाम इस लीग के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 5 ट्रॉफी हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने भी 5 ट्रॉफी अपने नाम की है। आइए MI को रनों के लिहाज से मिली सबसे बड़ी हार पर नजर डालते हैं।

#1

87 रन 

IPL 2013 के 23वें मुकाबले में MI का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम से हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए RR ने 179/3 का स्कोर बनाया था। अजिंक्य रहाणे ने 54 गेंदों में 68* रन बनाए थे। शेन वॉटसन के बल्ले से 31 रन निकले थे। जवाब में MI 18.2 ओवर में सिर्फ 92 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जेम्स फॉकनर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए थे। MI को 87 रन से हार मिली थी।

#2

85 रन 

MI की दूसरी बड़ी हार IPL 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ आई थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 177/3 का स्कोर बनाया था। शिखर धवन ने 57 गेंदों का सामना किया था और 82 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा डेविड वार्नर ने सिर्फ 33 गेंदों का सामना करते हुए 48 रन बनाए थे। जवाब में MI 16.3 ओवर में सिर्फ 92 रन पर ऑलआउट हो गई थी। MI को 85 रन से हार मिली थी।

#3

76 रन

IPL 2011 के 54वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 163/8 का स्कोर बनाया था। शॉन मार्श ने 34 गेंदों में 43 रन बनाए थे। जवाब MI 12.5 ओवर में 87 रन पर ऑलआउट हुई थी। पंजाब के लिए भार्गव भट्ट ने घातक गेंदबाजी की थी और 2.5 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए थे। उनके अलावा प्रवीण कुमार ने 2 विकेट झटके थे। उस मैच में पंजाब को 76 रन से बड़ी जीत मिली थी।

#4

66 रन 

IPL 2022 के 10वें मुकाबले में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे। कुमार संगाकारा ने 56 गेंदों का सामना किया था और 94 रन बनाए थे। हरभजन सिंह ने 3 विकेट लिए थे। जवाब में MI 20 ओवर में 116/9 का स्कोर ही बना पाई थी। कोई भी बल्लेबाज 30 रन भी नहीं बना पाया था। पीयूष चावला, श्रीसंथ और इरफान पठान ने 2-2 विकेट लिए थे। पंजाब को 66 रन से जीत मिली थी।