NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को लगा झटका, अचानक स्वदेश लौटे मिचेल मार्श 
    अगली खबर
    विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को लगा झटका, अचानक स्वदेश लौटे मिचेल मार्श 
    मिचेल मार्श विश्व कप से बाहर हो गए हैं (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को लगा झटका, अचानक स्वदेश लौटे मिचेल मार्श 

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 02, 2023
    10:08 am

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श अचानक अपने देश लौट गए हैं।

    ऐसे में उन्हें अनिश्चित काल के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने निजी कारणों से गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया लौट गए।

    मार्श इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया की टीम का अहम हिस्सा हैं।

    आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

    बयान

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा?

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, "टीम में उनकी वापसी की समयसीमा की पुष्टि की जानी है। अभी समय का नहीं पता है कब वह टीम का हिस्सा बनेंगे।"

    ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को मुकाबला खेलना है। इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल भी गोल्फ कोर्स में खेलते समय चोटिल हो गए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

    ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा।

    प्रदर्शन

    विश्व कप 2023 में कैसा रहा है मार्श का प्रदर्शन?

    मार्श ने इस विश्व कप में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं और इसकी 6 पारियों में 37.50 की औसत से 225 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    उन्होंने इस दौरान 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121 रन रहा है।

    इस विश्व कप में मार्श ने 91.46 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

    मार्श को ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला है।

    समीकरण 

    ऐसा हो सकता है ऑस्ट्रेलिया टीम का समीकरण 

    ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि ट्रेविस हेड प्लेइंग इलेवन में लौट आए हैं। वह डेविड वार्नर के साथ सलामी बल्लेबाज के तौर पर अब नजर आएंगे।

    पिछले मैच में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक भी लगाया था। स्टीव स्मिथ अब नंबर-3 और मार्नस लाबुशेन नंबर-4 पर खेल सकते हैं।

    मार्कस स्टोइनिस और कैमरून ग्रीन की वापसी हो सकती है। दोनों बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनो में योगदान देने के लिए सक्षम हैं।

    करियर

    ऐसा रहा है मार्श का वनडे करियर 

    मार्श ने वनडे क्रिकेट में 85 मैच खेले हैं। इसकी 81 पारियों में 34.59 की औसत से 2,456 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    उन्होंने वनडे में 2 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121 रन रहा है।

    गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 85 मुकाबलों में 34.92 की औसत से 56 विकेट लिए हैं। उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/33 का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार
    मिचेल मार्श

    ताज़ा खबरें

    नरेंद्र मोदी का भाजपा नेताओं को साफ संदेश, कहा- टिकट वितरण में जमींदारी प्रथा नहीं चलेगी नरेंद्र मोदी
    'शैतान' से लेकर 'स्त्री 2' तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे कमाऊ हॉरर फिल्में बॉलीवुड समाचार
    नया AI टेस्ट बताएगा कौन से पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर दवा से होगा फायदा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 31 मई को 'ऑपरेशन शील्ड', मॉक ड्रिल में क्या-क्या होगा? जम्मू-कश्मीर

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड: स्टीव स्मिथ ने जमाया इस विश्व कप में अपना पहला अर्धशतक  वनडे विश्व कप 2023
    ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड: स्टीम स्मिथ ने गिलक्रिस्ट और वार्नर ने मार्क वॉ का यह रिकॉर्ड तोड़ा स्टीव स्मिथ
    डेविड वार्नर विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई बने, पोंटिंग को पीछे छोड़ा  डेविड वार्नर
    ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड: मार्नस लाबुशेन ने लगाया वनडे करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े मार्नस लाबुशेन

    वनडे विश्व कप 2023

    अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका: अजमतुल्लाह उमरजई ने बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर, जानिए उनके आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023, पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश: ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम इंग्लैंड: डेविड विली की किफायती गेंदबाजी, 3 विकेट भी चटकाए भारतीय क्रिकेट टीम
    जो रूट विश्व कप 2019 के बाद से पावरप्ले में गंवा देते हैं विकेट, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    क्या पाकिस्तान अब भी कर सकता है सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई? जानिए पूरा समीकरण  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत ने वनडे विश्व कप में इंग्लैंड पर दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत भारतीय क्रिकेट टीम

    मिचेल मार्श

    चोट के कारण जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: चोट के कारण टीम से बाहर हुए मिचेल स्टार्क, मार्श और स्टोइनिस क्रिकेट समाचार
    मिचेल मार्श भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से मैदान पर कर सकते हैं वापसी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श ने वनडे में पहली बार ओपनिंग करते हुए जमाया अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025