Page Loader
भुवनेश्वर कुमार ने इंस्टाग्राम बायो से हटाया 'क्रिकेटर', सोशल मीडिया पर छिड़ी संन्यास को लेकर बहस
भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं (तस्वरी: ट्विटर/@BhuviOfficial)

भुवनेश्वर कुमार ने इंस्टाग्राम बायो से हटाया 'क्रिकेटर', सोशल मीडिया पर छिड़ी संन्यास को लेकर बहस

Jul 28, 2023
06:52 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इंस्टाग्राम बायो में बदलाव कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो से 'क्रिकेटर' शब्द हटा दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके संन्यास लेने को लेकर बहस सी छिड़ गई है। हालांकि, संन्यास को लेकर भुवनेश्वर की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। भुवनेश्वर लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 22, नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

प्रदर्शन

भुवनेश्वर ने वनडे में लिए हैं 141 विकेट

भुवनेश्वर ने अपने करियर में 21 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 37 पारियों में उन्होंने 26.09 की औसत और 2.94 की इकॉनमी से 63 विकेट चटकाए। उन्होंने 121 वनडे की 120 पारियों में 35.11 की औसत और 5.08 की इकॉनमी से 141 विकेट लिए हैं। 87 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 86 पारियों में उन्होंने 23.10 की औसत और 6.96 की इकॉनमी से 90 विकेट लिए हैं। वह 2015 और 2019 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

भुवनेश्वर कुमार ने बदला इंस्टाग्राम बायो