Loading...
भुवनेश्वर कुमार ने लगभग 4 साल बाद की टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वापसी, बनाया ये दिलचस्प रिकॉर्ड 
भुवनेश्वर ने तोड़ा खलील अहमद का रिकॉर्ड (तस्वीर: एक्स/@ICC)

भुवनेश्वर कुमार ने लगभग 4 साल बाद की टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वापसी, बनाया ये दिलचस्प रिकॉर्ड 

Oct 18, 2026
02:37 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच सीरीज का 5वां और आखिरी टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत की पहली पारी के दौरान बारिश का खलल देखने को मिला और मैच संभव नहीं हो सका। इस मुकाबले के जरिए भुवनेश्वर कुमार ने वापसी की। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक मैचों के अंतराल के बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले खिलाड़ी बने। आइए इस बारे में जानते हैं।

रिकॉर्ड 

भुवनेश्वर ने तोड़ा खलील अहमद का रिकॉर्ड 

भुवनेश्वर ने 3 साल और 340 दिन के अंतराल में 106 मैचों के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वापसी की।

इससे पहले उन्होंने नवंबर 2022 में अपना पिछला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

भुवनेश्वर ने खलील अहमद का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 104 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के अंतराल पर वापसी की थी।

खलील ने नवंबर 2019 से जुलाई 2024 में (4 साल और 237 दिन) भारतीय टीम में वापसी की थी।

जानकारी

दिनेश कार्तिक के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड 

भारत के लिए दिनों के हिसाब से सबसे लंबे अंतराल का रिकॉर्ड दिनेश कार्तिक के नाम है। उन्होंने 7 साल और 57 दिनों (12 मई, 2010 से 8 जुलाई, 2017) की अवधि के दौरान 56 मैच मिस किए थे।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

ऐसा है भुवनेश्वर का करियर 

भुवनेश्वर ने नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

भुवनेश्वर ने 88 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बाद 23.10 की औसत से 90 विकेट लिए हैं। इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 7 से नीचे (6.96) रही है।

अपने करियर में उन्होंने 2 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए हैं।

वह भारत की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में फिलहाल 7वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

ADVERTISEMENT