LOADING...
बेन स्टोक्स 3 महीने रहेंगे मैदान से रहेंगे दूर, ECB ने दिया अपडेट
इस साल अगस्त में चोटिल हुए थे स्टोक्स (तस्वीर: एक्स/@ICC)

बेन स्टोक्स 3 महीने रहेंगे मैदान से रहेंगे दूर, ECB ने दिया अपडेट

Dec 24, 2024
10:07 am

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को बाएं हैमस्ट्रिंग में बार-बार होने वाली चोट के कारण कम से कम 3 महीने के लिए सभी क्रिकेट गतिविधियों से बाहर कर दिया गया है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पुष्टि की है कि 33 वर्षीय ऑलराउंडर की जनवरी में सर्जरी होगी। वह पिछले महीने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

चोट 

इस साल अगस्त में चोटिल हुए थे स्टोक्स 

स्टोक्स को इस साल अगस्त में 'द हंड्रेड' के एक मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। यह घटना तब हुई जब वह मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेल रहे थे। स्टोक्स एक तेज रन दौड़ने के बाद दर्द से कराह रहे थे। उन्होंने अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग को पकड़ लिया था। बता दें कि हाल ही में ECB ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी अपनी टीम का ऐलान किया, जिसमें स्टोक्स को जगह नहीं दी थी।

स्टोक्स 

चोट के बावजूद स्टोक्स ने की थी खूब गेंदबाजी 

चोट के बावजूद स्टोक्स ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने हैमिल्टन में 36.2 ओवर फेंके, जो 2022 के बाद से टेस्ट में उनकी सबसे ज्यादा गेंदबाजी थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज में उन्होंने 66.1 ओवर में 36.85 की औसत से 7 विकेट लिए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले वह श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे। उन्होंने पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट टीम में वापसी की थी।

Advertisement

एक्स 

स्टोक्स ने एक्स पर क्या पोस्ट की?

स्टोक्स ने बताया कि वह मैदान में वापसी करने के लिए बेकरार होंगे। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'उनके पास अभी बहुत कुछ बचा है और अपनी टीम और इस शर्ट के लिए उन्हें बहुत खून, पसीना और आंसू बहाने हैं।' वह दक्षिण अफ्रीका में होने वाली टी-20 लीग में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसके बाद जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और भारत के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता अनिश्चित है।

Advertisement

करियर 

ऐसा है स्टोक्स का अंतरराष्ट्रीय करियर 

स्टोक्स ने अब तक 110 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 35.55 की औसत के साथ 6,719 रन बनाए हैं। उन्होंने 13 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 210 विकेट लिए हैं। 114 वनडे मैचों में 41.22 की औसत और 95.68 की स्ट्राइक रेट से 3,463 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 42.39 की औसत से 74 विकेट लिए हैं। 43 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 585 रन और 26 विकेट लिए हैं।

Advertisement