NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम इंग्लैंड: अपना 100वां टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं बेन स्टोक्स, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    भारत बनाम इंग्लैंड: अपना 100वां टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं बेन स्टोक्स, जानिए उनके आंकड़े
    बेन स्टोक्स राजकोट में अपना 100वां टेस्ट खेलते नजर आएंगे (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    भारत बनाम इंग्लैंड: अपना 100वां टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं बेन स्टोक्स, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 13, 2024
    01:02 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला जाना है। यह इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी बेन स्टोक्स का 100वां टेस्ट होगा।

    वह 100 टेस्ट खेलने वाले इंग्लैंड के 16वें और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 76वें खिलाड़ी बन जाएंगे।

    वह इंग्लैंड के लिए रन बनाने के मामले में 16वें स्थान और विकेट लेने के मामले में 17वें स्थान पर है। ऐसे में आइए इस खिलाड़ी के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    स्कोर

    टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नंबर-6 पर सबसे बड़ा स्कोर

    स्टोक्स के नाम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है।

    उन्होंने साल 2016 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 258 रन की पारी खेली थी। स्टोक्स ने 338 मिनट तक बल्लेबाजी की थी और 198 गेंद का सामना करते हुए ये रन बनाए थे।

    उनकी स्ट्राइक रेट उस पारी में 130.30 की रही थी। उनके बल्ले से 30 चौके और 11 छक्के निकले थे।

    छक्के

    टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 

    स्टोक्स ने अब तक 99 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 128 छक्के जड़ दिए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

    दूसरे स्थान पर इंग्लैंड टीम के कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम हैं। उन्होंने 101 टेस्ट में 107 छक्के लगाए थे।

    तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट हैं। उनके बल्ले से 96 टेस्ट में 100 छक्के निकले थे।

    साझेदारी

    छठे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी 

    टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो ने की है। दोनों ने साल 2016 के केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 399 रन जोड़े थे।

    दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और बीजे वाटलिंग हैं। दोनों ने साल 2015 में श्रीलंका के खिलाफ 365 रन जोड़े थे।

    तीसरे स्थान पर मैकुलम और वाटलिंग हैं। दोनों ने भारत के खिलाफ साल 2014 में 352 रन की साझेदारी निभाई थी।

    पारी

    स्टोक्स की वो पारी जो कोई क्रिकेट फैन नहीं भूल सकता 

    अगर आप टेस्ट क्रिकेट के फैन हैं तो स्टोक्स की 135 रन की पारी कभी नहीं भूल सकते।

    इंग्लैंड की टीम साल 2019 की एशेज सीरीज के दौरान हेडिंग्ले टेस्ट में 359 रनों का पीछा कर रही थी। 286 रन तक उनके 9 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे।

    तब स्टोक्स ने जैक लीच के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने 219 गेंदों का सामना किया था। उनके बल्ले से 11 चौके और 8 छक्के निकले थे।

    करियर

    स्टोक्स के टेस्ट करियर पर एक नजर

    स्टोक्स ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। वह 99 मैच की 179 पारियों में 36.34 की औसत से 6,251 रन बना चुके हैं।

    इस दौरान उन्होंने 13 शतक और 31 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 258 रन का रहा है। इसी तरह वह 146 पारियों में 32.07 की औसत से 197 विकेट भी झटक चुके हैं।

    उन्होंने 4 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/22 विकेट का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    बेन स्टोक्स
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, आधार और UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट: जसप्रीत बुमराह ने चौथी बार चटकाए 4 विकेट, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट: रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में भी झटके 3 विकेट भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: ओली पोप दूसरा दोहरा शतक लगाने से चूके, जानिए उनके आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुए रन आउट, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    बेन स्टोक्स

    एशेज 2023, तीसरा टेस्ट: बारिश के चलते शुरू नहीं हो सका तीसरे दिन का खेल एशेज सीरीज
    एशेज 2023: तीसरे टेस्ट में बना यह खास रिकॉर्ड, लगे 18 छक्के एशेज सीरीज
    एशेज 2023: 200 टेस्ट विकेट लेने से सिर्फ 3 कदम दूर हैं स्टोक्स, जानिए उनके आंकड़े  एशेज सीरीज
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1,500 रन पूरे कर सकते हैं बेन स्टोक्स, जानिए उनके आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    पहला वनडे: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर सीरीज में बनाई बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स श्रीलंका क्रिकेट टीम
    विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ बची हुई टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, जानिए कारण विराट कोहली
    इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 3 टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित, इन खिलाड़ियों को मिला मौका  भारतीय क्रिकेट टीम
    डेविड वार्नर टी-20 विश्व कप के बाद लेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, खुद की पुष्टि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    दूसरा टेस्ट: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, रजत पाटीदार को मिला मौका  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट सीरीज: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: रोहित शर्मा पिछली 7 पारियों में नहीं लगा पाए अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रोहित शर्मा
    दूसरा टेस्ट: पहले दिन भारत ने बनाए 336 रन, यशस्वी जायसवाल ने खेली उम्दा पारी  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025