LOADING...
बेन स्टोक्स ने दूसरी बार भारत के खिलाफ लिया 5 विकेट हॉल, जानिए उनके आंकड़े 
बेन स्टोक्स ने घातक गेंदबाजी की (तस्वीर: एक्स/@englandcricket)

बेन स्टोक्स ने दूसरी बार भारत के खिलाफ लिया 5 विकेट हॉल, जानिए उनके आंकड़े 

Jul 24, 2025
06:47 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में 5 विकेट हॉल अपने नाम किया। यह उनके टेस्ट करियर का 5वां और भारत के खिलाफ दूसरा 5 विकेट हॉल रहा। स्टोक्स ने करीब 8 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लिया है। इससे पहले उन्होंने साल 2017 में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे।

गेंदबाजी

ऐसी रही स्टोक्स की गेंदबाजी 

स्टोक्स ने शुभमन गिल (12) को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने साई सुदर्शन (61) को अपना शिकार बनाया। इस तेज गेंदबाज ने शार्दुल ठाकुर को 41 रन बनाने के बाद पवेलियन भेजा। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर (27) शॉट गेंद डालकर क्रिस वोक्स के हाथों कैच आउट कराया। अंशुल कंबोज (0) स्टोक्स के 5वें शिकार रहे। इस सीरीज में यह खिलाड़ी कमाल के फॉर्म में चल रहा है।

भारत

भारत के खिलाफ ऐसे रहे हैं स्टोक्स के आंकड़े 

भारत के खिलाफ स्टोक्स ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2014 में खेला था। उन्होंने अब तक 25 मुकाबले खेले हैं और इसकी 35 पारियों में 29.33 की औसत से 56 विकेट झटके हैं। उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल लिया है और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/72 का रहा है। अपने टेस्ट करियर में इस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा विकेट भारतीय टीम के खिलाफ ही चटकाए हैं। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ स्टोक्स के 41 विकेट हैं।

Advertisement

इतिहास

42 साल बाद स्टोक्स ने किया ये कारनामा 

स्टोक्स 42 साल बाद घरेलू सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले कप्तान बने हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि साल 1983 में बॉब विलिस ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ लीड्स टेस्ट में 5/35 के आंकड़े दर्ज कर हासिल की थी। इन 4 दशकों में सिर्फ एक बार साल 2021 में अहमदाबाद टेस्ट में जो रूट ने भारत के खिलाफ 5/8 के आंकड़े दर्ज किए थे।

Advertisement

करियर

स्टोक्स के टेस्ट करियर पर एक नजर 

स्टोक्स ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 115 टेस्ट की 169 पारियों में 31.63 की औसत और 3.31 की इकॉनमी रेट 229 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/22 का रहा है। इसी तरह बल्लेबाजी में वह 205 पारियों में 35.15 की औसत से 6,891 रन बना चुके हैं। इसमें 13 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं।

Advertisement