NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की वनडे विश्व कप में शीर्ष पारियों पर एक नजर 
    अगली खबर
    इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की वनडे विश्व कप में शीर्ष पारियों पर एक नजर 
    बेन स्टोक्स वनडे विश्व कप में वापसी कर रहे हैं (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की वनडे विश्व कप में शीर्ष पारियों पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Aug 16, 2023
    01:29 pm

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स आगामी 2023 विश्व कप के लिए वनडे टीम में वापसी करने को तैयार हैं।

    स्टोक्स ने जुलाई 2022 में संन्यास ले लिया था, लेकिन अब वह अक्टूबर-नवंबर में एक बार फिर वनडे क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे।

    32 साल के इस स्टार खिलाड़ी ने साल 2019 के विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था।

    ऐसे में आइए स्टोक्स की विश्व कप में खेली गई शीर्ष पारियों पर नजर डालते हैं।

    #1

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली फिर भी दिखाया दम 

    साल 2019 के विश्व कप में स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया था।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 286 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में 5.5 ओवर तक इंग्लैंड के 3 विकेट सिर्फ 29 रन पर गिर गए थे।

    स्टोक्स ने यहां से 115 गेंदों का सामना किया और 89 रन बनाए।

    इंग्लैंड का कोई अन्य बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका। उन्हें 64 रन से हार मिली।

    #2

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चमके 

    स्टोक्स ने 2019 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ इंग्लैंड के पहले मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' थे।

    उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की अच्छी गेंदबाजी के सामने 79 गेंदों में 89 रन की पारी खेली थी।

    उनकी पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 311/8 का स्कोर बनाया था। उन्होंने अपनी कमाल की पारी में 9 चौके लगाए थे।

    गेंदबाजी के दौरान स्टोक्स ने 2 शानदार कैच लपके और 2.5 ओवर में 2/12 की शानदार गेंदबाजी भी की थी।

    #3

    भारत के खिलाफ खेली महत्वपूर्ण पारी 

    भारत को 2019 वनडे विश्व कप के ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड को छोड़कर सभी मुकाबलों में जीत हासिल हुई थी।

    मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉनी बेयरस्टो के शतक की मदद से 337/7 का विशाल स्कोर बनाया था।

    स्टोक्स ने 54 गेंदों में 79 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

    इंग्लैंड ने वह मैच 31 रन से जीता था। भारतीय टीम 306/5 का स्कोर ही बना पाई थी।

    #4

    स्टोक्स द्वारा खेली गई ये पारी हमेशा याद की जाती है 

    साल 2019 विश्व कप फाइनल में जब स्टोक्स न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करने आए तब इंग्लैंड का स्कोर 86/4 था।

    टीम 242 रनों का पीछा कर रही थी। स्टोक्स ने आराम से अपनी पारी को आगे बढ़ाया और 84 रन बनाए। हालांकि, वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा पाए, लेकिन मैच टाई जरूर हो गया।

    उन्होंने सुपर ओवर में इंग्लैंड के 15 रनों में से 8 रन बनाए और अंत में इंग्लैंड ने विश्व कप जीत लिया।

    #5

     श्रीलंका के खिलाफ खेली 89 रन की पारी 

    2019 विश्व कप में श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराया था। एंजेलो मैथ्यूज के 85* रन की मदद से टीम ने 50 ओवर में 232/9 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 212 रन पर ढेर हो गई थी।

    जो रूट (57) और स्टोक्स ने ही टीम के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए थे।

    इंग्लैंड ने साल 2019 में पहली बार वनडे विश्व कप जीता था।

    जानकारी

    स्टोक्स ने खेला है सिर्फ 1 विश्व कप 

    स्टोक्स ने अब तक सिर्फ एक वनडे विश्व कप खेला है। 2019 विश्व कप में स्टोक्स ने 11 मैचों में 66.42 की औसत से 465 रन बनाए थे। उन्होंने 5 अर्द्धशतक लगाए और 93.38 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बेन स्टोक्स
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली में AAP के 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, किया नई पार्टी बनाने ऐलान दिल्ली
    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन से राज कर रही 'रेड 2', तीसरे शुक्रवार भी बजा डंका अजय देवगन
    MG विंडसर EV प्रो की शुरू हुई डिलीवरी, कीमत में भी हुआ इजाफा  MG मोटर्स

    बेन स्टोक्स

    बेन स्टोक्स बने टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, तोड़ा ब्रेंडन मैकुलम का रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट
    डे-नाइट टेस्ट: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: टेस्ट मैचों की तैयारी के लिए अंतिम कुछ मुकाबले मिस करेंगे बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: रविंद्र जडेजा और बेन स्टोक्स के नाम है ये शानदार रिकॉर्ड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    बेन स्टोक्स एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने, केविन पीटरसन को पछाड़ा एशेज सीरीज
    एशेज 2023, पांचवां टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंचा इंग्लैंड, ऐसा रहा तीसरा दिन  एशेज सीरीज
    स्टुअर्ट ब्रॉड ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, पांचवां एशेज टेस्ट होगा अंतिम मैच  स्टुअर्ट ब्रॉड
    जेम्स एंडरसन हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज, जानिए आंकड़े जेम्स एंडरसन

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023: पाकिस्तान के इस मुकाबले पर कोलकाता पुलिस ने जताई चिंता पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    जसप्रीत बुमराह हमारे लिए संपत्ति हैं, उनका विश्व कप खेलना जरूरी- मदन लाल जसप्रीत बुमराह
    विश्व कप खेलने भारत आएगी पाकिस्तान की टीम, सरकार से मिली हरी झंडी  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    मोहम्मद कैफ की वनडे विश्व कप 2023 से पहले प्रशंसकों से खास अपील, जानिए क्या कहा मोहम्मद कैफ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025