Page Loader
बेन स्टोक्स ने लगाया टेस्ट करियर का 30वां अर्धशतक, एशेज में 1,500 रन भी पूरे किए
बेन स्टोक्स ने पहली पारी में लगाया अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@englandcricket)

बेन स्टोक्स ने लगाया टेस्ट करियर का 30वां अर्धशतक, एशेज में 1,500 रन भी पूरे किए

Jul 21, 2023
04:54 pm

क्या है खबर?

मैनचेस्टर में खेले जा रहे एशेज 2023 के चौथे टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। कप्तान बेन स्टोक्स ने टेस्ट करियर का 30वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 74 गेंदों पर 51 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने एक खास उपलब्धि भी अपने नाम की। एशेज सीरीज में स्टोक्स के 1,500 रन पूरे हो गए हैं। उन्होंने 34वां रन बनाते ही यह कीर्तिमान अपने नाम किया। वह एशेज में 1,500 रन बनाने वाले 29वें इंग्लिश बल्लेबाज हैं।

आंकड़े

रूट ने बनाए हैं 2,248 रन

एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डोनाल्ड ब्रैडमैन के नाम है। उन्होंने 37 टेस्ट की 63 पारियों में 89.78 की औसत और 58.06 की स्ट्राइक रेट से 5,028 रन बनाए थे। इंग्लैंड के सक्रिय खिलाड़ियों में केवल जो रूट (2,248) ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में स्टोक्स ने 4 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 155 रन है।