Page Loader
बेन डकेट ने भारत के खिलाफ जड़ा पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
बेन डकेट ने कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@circleofcricket)

बेन डकेट ने भारत के खिलाफ जड़ा पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

Jan 28, 2025
08:17 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी (51) खेली है। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सिर्फ दूसरा अर्धशतक है। यह पहला मौका है जब डकेट ने भारत के खिलाफ इस प्रारूप में अर्धशतक लगाया है। उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। डकेट को अक्षर पटेल ने पवेलियन की राह दिखाई। आइए उनकी पारी पर एक नजर डालते हैं।

पारी

कैसी रही डकेट की पारी और साझेदारी?

डकेट ने 28 गेंदों का सामना किया और 51 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 182.14 की रही। इंग्लैंड को पहला झटका सिर्फ 7 रन पर लग गया था। इसके बाद डकेट ने कप्तान जोस बटलर के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी संभाली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 76 रन की साझेदारी हुई। बटलर 22 गेंदों में 24 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हुए।

करियर

डकेट के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर 

डकेट ने पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2019 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 15 मुकाबले खेले हैं। इसकी 15 पारियों में 28.69 की औसत और 146.27 की स्ट्राइक रेट से 373 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 70* रन रहा है। भारत के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 3 मैच की 3 पारियों में 19.33 की औसत और 152.63 की स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए हैं।