NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / BCCI को मिली बड़ी राहत, नहीं चुकाने होंगे डेक्कन चार्जर्स को 4,800 करोड़ रुपये
    अगली खबर
    BCCI को मिली बड़ी राहत, नहीं चुकाने होंगे डेक्कन चार्जर्स को 4,800 करोड़ रुपये
    BCCI को मिली बड़ी राहत

    BCCI को मिली बड़ी राहत, नहीं चुकाने होंगे डेक्कन चार्जर्स को 4,800 करोड़ रुपये

    लेखन Neeraj Pandey
    Jun 16, 2021
    04:10 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को बॉम्बे हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ अपील वाले केस को जीत लिया है।

    दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बाहर कर दी गई फ्रेंचाइजी डेक्कन के मालिकों ने पिछले साल बोर्ड से हर्जाना देने की अपील की थी और एक जज द्वारा की गई जांच के बाद उन्हें फ्रेंचाइजी को 4,800 करोड़ रूपये देने का आदेश दिया गया था।

    मामला

    यह है पूरा मामला

    2008 में हुए पहले IPL के दौरान डेक्कन क्रॉनिकल्स होल्डिंग लिमिटेड (DCHL) ने हैदराबाद फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स का अधिकार खरीदा था। कंपनी तथा BCCI के बीच दस साल का एग्रीमेंट साइन किया गया था। हालांकि, फ्रेंचाइजी को बीच में ही लीग से बाहर कर दिया गया था।

    DCHL ने अपील की थी की उन्हें गलत ढंग से लीग से बाहर किया गया था। मामले की जांच के लिए एक रिटायर्ड जज को नियुक्त किया गया था।

    आदेश

    BCCI को मिला था लगभग 4,800 करोड़ रुपये देने का आदेश

    DCHL ने समापन को गलत बताते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया। सितंबर 2012 में हाईकोर्ट ने रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज सीके ठक्कर को इस मामले की जांच करने के लिए इकलौता जज नियुक्त किया था।

    DCHL का पक्ष रखने वाली मनीषा धीर ने कहा था, "अकेले जज ने फ्रेंचाइजी को समाप्त करने के तरीके को गलत बताया और 630 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति राशि देने के साथ 4,160 करोड़ रूपये का मुआवजा देने की बात की है।"

    राहत

    BCCI के लिए राहत भरी खबर

    BCCI के एक ऑफिशियल ने कहा कि यह बोर्ड के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि क्षतिपूर्ति और जुर्माने की राशि मिलाकर लगभग 5,000 करोड़ रुपये हो रहे थे।

    बोर्ड के वकील ने बताया, "यह राशि दी जानी उचित नहीं थी। फ्रेंचाइजी ने अपना काम सही से नहीं किया और फिर क्षतिपूर्ति हासिल करना चाहती थी। यह पैसा उन्हें नहीं मिलना चाहिए था।"

    बॉम्बे हाइकोर्ट की सिंगल बेंच ने कहा कि यह राशि अवैध थी।

    इतिहास

    2009 में चैंपियन रही थी डेक्कन

    पहले सीजन में केवल दो मैच ही जीत पाने वाली डेक्कन 2009 सीजन की चैंपियन रही थी। 2009 सीजन में कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने 18 मैचों में अपनी टीम के लिए सबसे ज़्यादा 564 रन बनाए तो वहीं आरपी सिंह ने सबसे ज़्यादा 26 विकेट लिए।

    रोहित शर्मा ने 411 रन बनाने के अलावा 11 विकेट भी लिए जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल है। डेक्कन ने IPL के 75 में से 46 मैच गंवाए और 29 में जीत हासिल की।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    कोरोना के बीच IPL को रद्द या स्थगित कराने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर BCCI
    IPL 2021: अनिश्चित समय के लिए स्थगित हुआ टूर्नामेंट, कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव BCCI
    सितंबर में IPL के बचे मैच आयोजित करने की संभावना तलाश रही है BCCI- रिपोर्ट BCCI
    IPL 2021: अनिश्चित समय के लिए निलंबित हुई लीग, जानें कैसा रहा पूरा घटनाक्रम BCCI

    BCCI

    टी-20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड से सीरीज खेल सकता है भारत क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, सूर्यकुमार और प्रसिद्ध को मिला मौका क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: एक बायो बबल से दूसरे बबल में जा सकेंगे खिलाड़ी, SOP जारी इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI ने IPL 2021 से सॉफ्ट सिग्नल के नियम को हटाया- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    इंग्लैंड दौरे पर ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं मोहम्मद शमी टेस्ट क्रिकेट
    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इन भारतीय गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट टेस्ट क्रिकेट
    वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका: डिकॉक ने लगाया शतक, वेस्टइंडीज के सामने पारी की हार का खतरा दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका दौरे पर जाने से पहले मुंबई में 14 दिन क्वारंटाइन रहेगी भारतीय टीम भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025