Loading...
BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास का बड़ा बयान, कहा- अब पहले जैसी प्रतिस्पर्धा नहीं दे पाता पाकिस्तान
एशियाई खेल 2026 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है

BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास का बड़ा बयान, कहा- अब पहले जैसी प्रतिस्पर्धा नहीं दे पाता पाकिस्तान

Oct 04, 2026
03:00 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने जापाना में खेले गए एशियाई खेल 2026 में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने धैर्य के साथ खेलते हुए जीत हासिल की। इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने पाकिस्तान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब पहले जैसी प्रतिस्पर्धा नहीं दे पाता है।

बयान

मन्हास ने क्या दिया बयान?

स्वर्ण पदक मुकाबले की समाप्ति के बाद मीडिया से बात करते हुए BCCI अध्यक्ष मन्हास ने टीम की तारीफ और पाकिस्तान पर टिप्पणी करते हुए कहा, "उन्होंने (भारतीय टीम) कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया, जो मुझे लगता है कि अब ज्यादा प्रतिस्पर्धा नहीं देती है और जिस तरह से हमारी टीम ने दबाव वाली स्थितियों को संभाला... दुनिया की कोई भी टीम ऐसा नहीं कर सकती।"

उन्होंने कहा, "हम मौजूदा चैंपियन हैं और इस बार का प्रदर्शन काफी सराहनीय है।"

तारीफ

मन्हास ने की अभिषेक और तिलक की तारीफ

पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़े।

इस पर मन्हास ने दोनों की तारीफ करते कहा, "यह एक टीम खेल है। तिलक ने शानदार बल्लेबाजी की और अभिषेक ने खेल की नींव रखी। सलामी बल्लेबाजों का काम पारी को आगे बढ़ाना होता है और मध्य क्रम के बल्लेबाज उसे पूरा करते हैं। इसलिए, सलामी बल्लेबाज ही मूल रूप से खेल की दिशा तय करते हैं।"

ADVERTISEMENT

मुकाबला

भारत ने किस तरह जीता मुकाबला?

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्णय किया था, लेकिन उसे शुरुआती झटके लग गए।

इस दौरान सलामी बल्लेबाज अभिषेक (61) ने एक छोर पर आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए रन गति को बनाए रखा।

उसके बाद तिलक (51*) ने अर्धशकीय पारी खेलकर स्कोर को 211/6 पहुंचाने में मदद की।

जवाब में पाकिस्तान की टीम हसन नवाज (96) और माज सदाकत (23) पारियों के बाद भी 192/6 का स्कोर ही बना पाई।

ADVERTISEMENT