ऋषभ पंत के रिहैबिलिटेशन में तेजी लाने की कोशिश, विश्वकप के लिए किया जा रहा तैयार
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में तेजी से चोट से ठीक हो रहे हैं। उनकी रिकवरी देखकर मेडिकल स्टाफ भी हैरान है। ESPN की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पंत के रिहैबिलिटेशन में तेजी लाने की कोशिश कर रहा है। उन्हें इस साल भारत में होने वाले वनडे विश्वकप के लिए तैयार करने की कोशिश है। हालांकि, संभावना है कि रिकवरी लंबे समय तक चल सकी है।
ट्विटर पर पंत ने दी थी अपनी सेहत की जानकारी
ये डॉक्टर बनाए हुए हैं नजर
पंत वर्तमान में फिजियो रजनीकांत के मार्गदर्शन में अपने निचले शरीर और ऊपरी शरीर की गतिशीलता का अभ्यास बढ़ा रहे हैं। रजनीकांत भारत की कई आयु वर्ग की टीमें और दिल्ली कैपिटल्स सपोर्ट स्टाफ का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और मुरली विजय को चोटों से उबरने में मदद की। NCA के एक अन्य फिजियो थुलसी राम युवराज पंत के साथ तब से हैं जब उन्हें कार दुर्घटना के कुछ दिनों बाद मुंबई लाया गया था।
बुमराह-अय्यर भी NCA में
जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर पीठ की सर्जरी के चलते IPL और WTC फाइनल में नहीं खेल पाए थे। दोनों ही खिलाड़ी NCA में हैं। NCA का मेडिकल स्टाफ दोनों खिलाड़ियों के सितंबर में एशिया कप के लिए उपलब्ध होने को लेकर आशान्वित है। पीठ की चोट से लगातार जूझ रहे बुमराह की मार्च में न्यूजीलैंड में सर्जरी हुई थी। अय्यर को पीठ के निचले हिस्से में परेशानी हुई थी और उन्होंने मई में लंदन में सर्जरी कराई थी।