Loading...
BCCI ने चयनकर्ताओं के उम्मीदवारों से रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर पूछा अहम सवाल
BCCI ने चयनकर्ताओं के उम्मीदवारों से रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर पूछा अहम सवाल

BCCI ने चयनकर्ताओं के उम्मीदवारों से रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर पूछा अहम सवाल

Oct 17, 2026
03:11 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए चयनकर्ता की नियुक्ति प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। अजीत अगरकर की जगह लेने वाले 5वें चयनकर्ता के लिए गुरुवार को ऑनलाइन साक्षात्कार हुए। क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) द्वारा आयोजित इस साक्षात्कार में उम्मीदवारों से रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट में भविष्य पर पेचीदा और दूरदर्शी सवाल पूछे गए। बता दें कि यह साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा के पूर्णकालिक मुख्य चयनकर्ता बनने का रास्ता साफ करेगी।

उम्मीदवार

चयनकर्ता साक्षात्कार और मुख्य उम्मीदवारों का लेखा-जोखा

मुख्य चयनकर्ता की दौड़ में ओझा (24 टेस्ट) सबसे अगे हैं और वह अंतरिम अध्यक्ष भी हैं।

BCCI के संविधान के अनुसार, सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी को अध्यक्ष बनाया जाता है। ओझा को वनडे विश्व कप 2027 के ब्लूप्रिंट की अच्छी समझ है।

चयनकर्ता पद के रेस में रमेश पोवार (2 टेस्ट, 31 वनडे) और सलिल अंकोला (1 टेस्ट, 20 वनडे) सबसे आगे हैं। वासिम जाफर (31 टेस्ट) और जैकब मार्टिन (10 वनडे) ने भी साक्षात्कार दिए हैं।

सवाल

उम्मीदवारों से रोहित को लेकर क्या पूछा गया सवाल?

HT के अनुसार, पूर्व मुख्य चयनकर्ता अगरकर का कार्यकाल न बढ़ाए जाने के पीछे रोहित का भविष्य एक बड़ा कारण रहा है।

वनडे विश्व कप 2027 के लिए रोहित की निरंतरता और क्षमता पर अगरकर की शंकाएं BCCI के साथ एक विवाद का बिंदु बन गईं, जिसके चलते उनका कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया।

इसी वजह से CAC ने साक्षात्कार में नए उम्मीदवारों से यह जानने का प्रयास किया कि वे रोहित के वनडे करियर को आगे कैसे देखते हैं।

ADVERTISEMENT

अन्य

उम्मीदवारों से ये सवाल भी पूछे गए

अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की CAC कमेटी ने उम्मीदवारों की क्रिकेटिंग समझ परखने के लिए कुछ काल्पनिक और मुश्किल सवाल भी पूछे।

इसमें उम्मीदवारों को एक काल्पनिक परिस्थिति दी गई कि यदि शुभमन गिल चोटिल हो जाते हैं, तो उनके पास कप्तानी के लिए कौन से विकल्प दिमाग में हैं?

इसी तरह बेहद 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी लगातार टीम में होने के बाद भी प्लेइंग इलेवन में जगह क्यों नहीं बना पा रहे हैं?

ADVERTISEMENT

जानकारी

चयनकर्ताओं ने रोहित पर साफ किया रुख

चयनकर्ताओं द्वारा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के दूसरे चरण के लिए यशस्वी जायसवाल को नहीं चुना है। यह फैसला दर्शाता है कि चयनकर्ता अब वनडे विश्व कप 2027 को ध्यान में रखकर रोहित के साथ तालमेल बिठाने की योजना बना रहे हैं।

ADVERTISEMENT