Page Loader
BCCI ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए इस कंपनी को बनाया अपना आधिकारिक पार्टनर
22 सितंबर से शुरू होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज (तस्वीर: X/@BCCI)

BCCI ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए इस कंपनी को बनाया अपना आधिकारिक पार्टनर

Sep 20, 2023
09:21 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने SBI लाइफ को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के अपना आधिकारिक पार्टनर बनाया है। भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनियों में से एक SBI लाइफ ने BCCI से यह करार तीन साल के लिए किया है। SBI लाइफ 2023 से 2026 के लिए BCCI के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का आधिकारिक पार्टनर होगा। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 22 सितंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से इस साझेदारी की शुरुआत होगी।

बयान

BCCI सचिव जय शाह ने कही ये बात

जय शाह ने कहा, "वनडे विश्व कप 2023 से पहले अगले तीन वर्षों के दौरान BCCI के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सीजन के लिए आधिकारिक भागीदार के रूप में बोर्ड में SBI लाइफ का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है। उत्कृष्टता के प्रति SBI लाइफ की प्रतिबद्धता क्रिकेट के लिए BCCI के दृष्टिकोण से पूरी तरह मेल खाती है। यह सहयोग सभी स्तरों पर क्रिकेट के खेल को बढ़ावा देने और समर्थन करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

बयान

रोजन बिन्नी ने कही ये बात

BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा, "हम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों के लिए BCCI के आधिकारिक भागीदार के रूप में SBI लाइफ के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं।" BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, "जैसे ही हम SBI लाइफ के साथ इस रोमांचक नए अध्याय में प्रवेश कर रहे हैं, हमें विश्वास है कि यह साझेदारी न केवल भारतीय क्रिकेट के वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगी बल्कि खेल को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।"