NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता भारतीय टीम को मिलेंगे 58 करोड़ रुपये, BCCI ने की घोषणा
    अगली खबर
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता भारतीय टीम को मिलेंगे 58 करोड़ रुपये, BCCI ने की घोषणा
    BCCI ने पुरस्कार राशि की घोषणा की (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता भारतीय टीम को मिलेंगे 58 करोड़ रुपये, BCCI ने की घोषणा

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 20, 2025
    11:23 am

    क्या है खबर?

    हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को शिकस्त दी थी।

    अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विजेता भारतीय टीम के लिए इनामी राशि की घोषणा की है।

    बोर्ड ने तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को 58 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    बयान 

    BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने किया ऐलान 

    BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने इस बारे में कहा, "लगातार ICC खिताब जीतना विशेष बात है। यह 58 करोड़ रुपये का पुरस्कार टीम के समर्पण को सम्मानित करता है। यह 2025 में हमारी दूसरी ICC ट्रॉफी है, जो अंडर-19 महिला विश्व कप के बाद आई है। यह भारत के मजबूत क्रिकेट तंत्र को दर्शाती है।"

    बता दें कि यह राशि खिलाड़ियों के साथ-साथ सहयोगी स्टाफ और चयन समिति के लिए भी है।

    सचिव 

    BCCI सचिव ने भी जताई खुशी  

    BCCI के मानद सचिव श्री देवजीत सैकिया ने इस मौके पर कहा, "बोर्ड को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को यह सम्मान देकर गर्व महसूस हो रहा है। विश्व क्रिकेट में उनका दबदबा वर्षों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। इस जीत ने सफेद गेंद की क्रिकेट में भारत की शीर्ष रैंकिंग को सही साबित किया है और हमें यकीन है कि टीम आने वाले सालों में भी बेहतर प्रदर्शन करती रहेगी।"

    भारत 

    चैंपियंस ट्रॉफी में अपने ग्रुप में शीर्ष पर रही थी भारतीय टीम 

    भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की सकारात्मक शुरुआत की थी।

    इसके बाद अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 44 रन से हराया था।

    इस ग्रुप से भारत ने शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

    नॉकआउट 

    सेमीफाइनल और फाइनल में ऐसा रहा था भारत का प्रदर्शन 

    सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। उस मैच में भारत ने जीत के लिए मिले 265 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था।

    आखिर में दुबई में खेले गए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के बाद 251/7 का स्कोर बनाया।

    जवाब में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा (76) और श्रेयस अय्यर (48) की पारियों की मदद से 49 ओवर में लक्ष्य हासिल किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    BCCI
    क्रिकेट समाचार
    चैंपियंस ट्रॉफी

    ताज़ा खबरें

    'द डिप्लोमैट' से भूमि पेडनेकर की 'द रॉयल्स' तक, इस हफ्ते देखिए ये फिल्में और सीरीज जॉन अब्राहम
    भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने विश्व बैंक के आगे फैलाया हाथ, मांगी आर्थिक मदद पाकिस्तान समाचार
    गूगल ने क्रोम में जोड़ा जेमिनी नैनो AI, फर्जी साइटों और नोटिफिकेशन से करेगा बचाव गूगल
    जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के असफल ड्रोन हमलों के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला घटनास्थल पहुंचे जम्मू

    भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट: ICC टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का प्रदर्शन?  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025, फाइनल: शुभमन गिल न्यूजीलैंड के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा, जानिए आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025, फाइनल: रविचंद्रन अश्विन का बयान, कहा- विलियमसन-जडेजा की टक्कर होगी गेम चेंजर चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025, फाइनल: विराट कोहली अभ्यास के दौरान हुए चोटिल, बढ़ी भारत की चिंता- रिपोर्ट चैंपियंस ट्रॉफी 2025

    BCCI

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: वाशिंगटन सुंदर शेष 2 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रुतुराज गायकवाड़ करेंगे इंडिया-A की कप्तानी, ईशान किशन भी टीम में चुने गए भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के कोच होंगे वीवीएस लक्ष्मण वीवीएस लक्ष्मण
    क्या बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बाद भारत के टेस्ट कोच बने रहेंगे गौतम गंभीर? जानिए अहम खबर  गौतम गंभीर

    क्रिकेट समाचार

    भारतीय सिनेमा में हुआ क्रिकेटर डेविड वॉर्नर का स्वागत, फिल्म 'रॉबिनहुड' से पहली झलक जारी बॉलीवुड समाचार
    IPL 2025: क्या है RCB की मजबूती और कमजोरी? आंकड़ो से जानिए  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL इतिहास में अब तक बने सर्वोच्च टीम स्कोर पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL 2025, फाइनल: MI ने DC को हराकर दूसरी बार जीता खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स  WPL 2025

    चैंपियंस ट्रॉफी

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 1 मैच भी नहीं जीत सकी बांग्लादेशी टीम, ऐसा रहा सफर चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025, भारत बनाम न्यूजीलैंड: दुबई क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  भारतीय क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में इंग्लैंड द्वारा बनाए गए सबसे छोटे स्कोर पर एक नजर  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: इंग्लैंड ने बनाई हार की हैट्रिक, दक्षिण अफ्रीका ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025