
टेस्ट क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ बनाए हैं सर्वाधिक रन, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट के पहले दिन अहम उपलब्धि हासिल की। अपनी पारी का 55वां रन बनाते ही उनके भारतीय टीम के खिलाफ इस प्रारूप में 3,000 रन पूरे हो गए। वह भारतीय टीम के विरुद्ध यह आंकड़ा छूने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने हैं। ऐसे में आइए भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।
#1
जो रूट - 3,054* रन
भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रूट पहले पायदान पर हैं। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ अब तक 33 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 60 पारियों में अब तक 58.73 की औसत के साथ 3,054* रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने 10 शतक और 13 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 218 रन का रहा है। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ 1,272 रन भारतीय सरजमीं पर ही बनाए हैं।
#2
रिकी पोंटिंग - 2,555 रन
इस सूची में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ कुल 29 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 51 पारियों में अब तक 54.36 की औसत के साथ 2,555 रन अपने नाम किए हैं। इस बीच उन्होंने 8 शतक और 12 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 257 रन का रहा है। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ 662 रन तो भारतीय सरजमीं पर ही बनाए हैं।
#3
एलिस्टेयर कुक - 2,431 रन
इस सूची में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ कुल 30 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 54 पारियों में अब तक 47.66 की औसत के साथ 2,431 रन अपने नाम किए हैं। इस बीच उन्होंने 7 शतक और 9 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 294 रन का रहा है। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ 13 मैचों में 1,235 रन तो भारतीय सरजमीं पर ही बनाए हैं।
#4
स्टीव स्मिथ - 2,356 रन
इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ चौथे नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ कुल 24 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 46 पारियों में अब तक 58.90 की औसत के साथ 2,356 रन अपने नाम किए हैं। इस बीच उन्होंने 11 शतक और 5 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 192 रन का रहा है। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ 10 मैचों में 805 रन तो भारतीय सरजमीं पर ही बनाए हैं।