Loading...
भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
होप ने सिर्फ 45 गेंदों में लगाया शतक (तस्वीर: एक्स/@windiescricket)

भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

Oct 10, 2026
03:44 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान शाई होप इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था और इसके बाद दूसरे टी-20 मैच में भी शतक लगाया है। रांची में खेले गए दूसरे मैच में उन्होंने नाबाद 102 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। इस बीच भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

शाई होप (45 गेंद, रांची, 2026)

जीत के लिए मिले 250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए होप ने 45 गेंदों का सामना किया और 102 रन बनाकर नाबाद रहे।

उनके बल्ले से 6 चौके और 9 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 226.67 की रही।

उन्होंने शेरफन रदरफोर्ड (84) के साथ मिलकर 54 गेंदों में 120 रन की साझेदारी निभाई।

एक समय 58 रन पर वेस्टइंडीज के 3 बल्लेबाज पवेलिन लौट गए थे। यहां से दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर पूरा मैच ही पलट दिया।

#2 

जेकब बेथल (45 गेंद, मुंबई, 2026)

टी-20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के जैकब बेथल ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ जोरदार शतकीय पारी खेली थी।

वानखेड़े स्टेडियम में जीत के लिए मिले 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेथल ने 45 गेंदों में अपना शतक लगाया था।

वह 48 गेंदों में 105 रन बनाकर आउट हुए थे।

उनके शतक के बावजूद इंग्लिश टीम 246/7 का स्कोर ही बना सकी थी।

ADVERTISEMENT

#3 

डेविड मिलर (46 गेंद, गुवाहटी, 2022)

दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने गुवाहटी में खेले गए टी-20 में भारत के खिलाफ सिर्फ 46 गेंदों में शतक लगाया था।

वह 47 गेंदों में 106 रन बनाकर नाबाद रहे थे। अपनी शतकीय पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए थे।

गुवाहटी में भारत ने पहले खेलते हुए 3 विकेट खोकर 237 रन बनाए थे।

इसके जवाब में प्रोटियाज टीम 221/3 का स्कोर ही बना सकी थी।

ADVERTISEMENT

#4 

जोश इंग्लिस और ग्लेन मैक्सवेल (47-47 गेंद)

ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस और ग्लेन मैक्सवेल भारत के खिलाफ 47-47 गेंदों में शतक लगा चुके थे।

इंग्लिस ने विशाखापत्तनम में खेले गए मैच में 50 गेंदों में 110 रन की पारी खेली थी। उनके शतक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को उस मैच में 2 विकेट से हार मिली थी।

मैक्सवेल ने गुवाहटी (2023) में 48 गेंदों में नाबाद 104 रन बनाए थे। उनकी पारी की बदौलत ऑस्ट्रलिया ने 5 विकेट से मैच जीता था।

ADVERTISEMENT