Page Loader
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: चरिथ असलंका ने लगाया वनडे करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
चरित असलांका ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: X/@OfficialSLC)

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: चरिथ असलंका ने लगाया वनडे करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Aug 31, 2023
10:41 pm

क्या है खबर?

एशिया कप 2023 के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम 165 रन पर सिमट गई। जवाब में श्रीलंका ने सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असलंका के अर्धशतक की बदौलत मुकाबले को जीत लिया। असलंका 92 गेंदों पर 62 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का भी लगाया। यह उनके वनडे करियर का 9वां अर्धशतक है।

प्रदर्शन

वनडे में असलंका का प्रदर्शन?

असलंका ने 29 जून, 2021 को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने 36 वनडे में 1,155 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 42.77 की और स्ट्राइक रेट 90.51 की रही हैं। उन्होंने वनडे में 1 शतक भी लगाया है। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 110 रन है। उन्होंने 29 नवंबर, 2021 को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने 3 टेस्ट की 6 पारियों में 88 रन बनाए हैं।

प्रदर्शन

टी-20 में असलंका का प्रदर्शन?

असलंका ने 25 जुलाई, 2021 को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलंबो में टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने 37 टी-20 मुकाबले में 24.93 की औसत और 122.83 की स्ट्राइक रेट से 823 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए हैं। घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन की बात करें तो असलंका ने 44 प्रथम श्रेणी मुकाबलों की 74 पारियों में 27.08 की औसत और 49.96 की स्ट्राइक रेट से 1,896 रन बनाए हैं।