बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड: ग्लेन फिलिप्स ने चटकाए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 310 रन बनाए।
बांग्लादेश की ओर से महमूदुल हसन जॉय ने सर्वाधिक 86 रन बनाए। न्यूजीलैंड से ग्लेन फिलिप्स सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट लिए।
फिलिप्स ने 16 ओवर गेंदबाजी की और 3.30 की इकॉनमी से 53 रन खर्च किए। अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे फिलिप्स के करियर का यह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
प्रदर्शन
ऐसी रही न्यूजीलैंड की गेंदबाजी
फिलिप्स के अलावा काइल जैमिसन ने 17 ओवर गेंदबाजी की और 52 रन देते हुए 2 सफलताएं हासिल कीं।
भारतीय मूल के एजाज पटेल ने भी 2 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 24 ओवर में 76 रन दिए। इसके साथ ही उनके टेस्ट में 50 विकेट भी पूरे हुए।
ईश सोढ़ी ने 14 ओवर में 71 रन लुटाए और कप्तान टिम साउथी ने 14.1 ओवर में 43 रन खर्च किए। दोनों को 1-1 विकेट मिला।
प्रदर्शन
फिलिप्स का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन
फिलिप्स ने जनवरी 2020 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। इस टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 52 और दूसरी पारी में कोई रन नहीं बनाया था।
उन्होंने 30 वनडे की 24 पारियों में 35 की औसत से 735 रन बनाए हैं और 12 विकेट झटके हैं।
63 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 56 पारियों में फिलिप्स ने 145.56 की स्ट्राइक रेट से 1,559 रन जड़े हैं। इसके अलावा उन्होंने 8 पारियों में 2 विकेट भी चटकाए हैं।