Loading...
अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, इबादत और अफीफ को मिला मौका 
14 जुलाई से शुरू होगी टी-20 सीरीज (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, इबादत और अफीफ को मिला मौका 

Jun 18, 2023
07:08 pm

क्या है खबर?

जुलाई में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम का ऐलान किया गया है। शाकिब अल हसन के नेतृत्व वाली 15 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज इबादत हुसैन और बल्लेबाज अफीफ हुसैन की वापसी हुई है। दूसरी तरफ जाकिर अली अपनी जगह नहीं बना सके हैं, जो आयरलैंड के खिलाफ हुई पिछली टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा थे। आइए बांग्लादेश की टीम पर नजर डालते हैं।

बयान 

टी-20 क्रिकेट में भी प्रभावी हो सकते इबादत- मुख्य चयनकर्ता 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल अबेदीन ने इस बारे में कहा, "टी-20 सीरीज के लिए हमने 5 तेज गेंदबाजों को चुना है। इससे हमें तेज गेंदबाजों को रोटेट करने में मदद मिलेगी और इसलिए हमने इबादत को भी टीम में शामिल किया है। वह अच्छी गति के अलावा छोटे प्रारूप में भी प्रभावी हो सकते हैं।"

बता दें कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज इबादत ने 4 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 7 विकेट लिए हुए हैं।

अफीफ 

अफीफ के चयन पर क्या बोले चयनकर्ता?

BCB के चयनकर्ता मिनहाजुल ने आगे बताया कि अफीफ ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उन्हें टी-20 टीम में मौका दिया गया है।

बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले अफीफ ने अब तक 62 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 21.25 की औसत और 120.28 की स्ट्राइक रेट से 1,020 रन बनाए हुए हैं।

बता दें कि अफीफ को वनडे सीरीज के लिए भी टीम में चुना जा चुका है।

ADVERTISEMENT

टीम 

टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेशी टीम 

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच 14 जुलाई को टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा।

इसके बाद 16 जुलाई को दूसरा और आखिरी टी-20 मैच होगा। इससे पहले दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है।

बांग्लादेश की टीम: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, रोनी तालुकदार, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, इबादत हुसैन चौधरी, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन और अफीफ हुसैन।

ADVERTISEMENT

हेड-टू-हेड 

बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान का रहा है दबदबा 

अब तक दोनों देशों के बीच 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले जा चुके हैं, जिसमें से बांग्लादेश क्रिकेट टीम को सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है, जबकि 6 मैचों में अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की है।

आखिरी बार दोनों टीमों की भिड़ंत एशिया कप 2022 में हुई थी, जिसमें अफगान टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी।

उस मुकाबले में राशिद खान और मुजीब उर रहमान ने 3-3 विकेट लिए थे।

ADVERTISEMENT