रणजी ट्रॉफी 2026-27: आयुष बडोनी ने प्रथम श्रेणी करियर का तीसरा दोहरा शतक जड़ा, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
रणजी ट्रॉफी 2026-27 में दिल्ली क्रिकेट टीम के कप्तान आयुष बडोनी ने गुजरात क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी पहली पारी में शानदार दोहरा शतक (217) जड़ा। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का कुल तीसरा दोहरा शतक साबित हुआ। उन्हें जयमीत पटेल ने आउट किया। इस मुकाबले से पहले बंगाल क्रिकेट टीम के खिलाफ बडोनी का बल्ला नहीं चल पाया था। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
ऐसी रही बडोनी की पारी और साझेदारी
बडोनी ने 246 गेंदों का सामना किया और 217 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 22 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 88.21 की रही।
इस खिलाड़ी ने प्रियांश आर्य के साथ 246 गेंदों में 234 रन की साझेदारी निभाई। वहीं, सुमित माथुर के साथ 243 गेंदों में 167 रन जोड़े।
प्रियांश 220 गेंदों का सामना कर 199 रन पर आउट हुए। वहीं, सुमित के बल्ले से 142 गेंदों में 55 रन निकले।
तीन
बडोनी ने कब-कब लगाए दोहरे शतक
बडोनी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अब तक 3 दोहरे शतक लगाए हैं। दिल्ली के इस बल्लेबाज ने 2024 में झारखंड के खिलाफ नाबाद 205 रन की पारी खेली थी।
इसके बाद 2025 में ईस्ट जोन के खिलाफ नाबाद 204 रन बनाए थे।
अब 2026 में गुजरात के खिलाफ बडोनी ने 217 रन की पारी खेलकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना तीसरा दोहरा शतक पूरा किया।
गुजरात के खिलाफ बडोनी ने 233 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया।
करियर
ऐसा रहा है बडोनी का प्रथम श्रेणी करियर
बडोनी ने 26 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं और इसकी 41 पारियों में लगभग 55 की औसत से 2,216 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 4 शतक और 11 अर्धशतक भी निकले हैं। 217 रन बडोनी के प्रथम श्रेणी करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है।
लिस्ट-A क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 30 मैचों की 25 पारियो में 33.27 की औसत से 732 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं।
ट्विटर पोस्ट
बडोनी ने शानदार पारी खेली
Ayush Badoni falls on 217 off 246 balls, gifting his wicket caught behind to a wide delivery outside off from Jaymeet Patel after hitting two successive boundaries. This is his career-best score in all FC cricket. #RanjiTrophy pic.twitter.com/hWZGruXtbh
— Lalith Kalidas (@lal__kal) October 19, 2026