Loading...
ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस पर लगा अस्थाई प्रतिबंध, कोकेन टेस्ट में पाए गए पॉजिटिव
निक किर्गियोस पर लगा प्रतिबंध (तस्वीर: एक्स/@rolandgarros)

ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस पर लगा अस्थाई प्रतिबंध, कोकेन टेस्ट में पाए गए पॉजिटिव

Aug 19, 2026
02:45 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस को टेनिस से प्रतिबंधित किया गया है। दरअसल, वह हाल ही में मलोरका में ड्रग टेस्ट में फेल हो गए थे और इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी (ITIA) ने उन पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाया है। गवर्निंग बॉडी ने कहा कि किर्गियोस के पास इस फैसले को चुनौती देने का अधिकार है। हालांकि, फैसले की घोषणा के समय उन्होंने इसके खिलाफ कोई अपील नहीं की थी।

प्रतिबंध 

किसी भी टेनिस टूर्नामेंट में नहीं खेल सकेंगे निक 

किर्गियोस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कोकेन टेस्ट पॉजिटिव आने की बात मानी।

उन्होंने स्वीकार किया कि उनसे बहुत बड़ी गलती हुई है और कहा कि वे अपने कामों की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं।

इस प्रतिबंध का सीधा सा मतलब है कि वह ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट और पुरुषों व महिलाओं के प्रोफेशनल टूर के तहत होने वाले दूसरे इवेंट्स में भी बतौर खिलाड़ी या बतौर कोच हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

गलती 

किर्गियोस ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी 

किर्गियोस ने अपनी गलती स्वीकारते हुए पोस्ट किया 'हाल ही में मलोरका में कोकीन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैं ड्रग टेस्ट में फेल हो गया। मैं अपने प्रशंसक, परिवार, स्पॉन्सर्स और अपने सभी करीबी लोगों से माफी मांगता हूं। सबसे ज्यादा मैं उन बच्चों से माफी मांगता हूं, जो मुझे फॉलो करते हैं। मुझे पता है कि इससे क्या मिसाल कायम होती है और मैं खुद से बहुत निराश हूं।'

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन 

पुरुष युगल में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत चुके हैं निक किर्गियोस

किर्गियोस ने हाल ही में विंबलडन में हिस्सा लिया, जहां वे अलेक्जेंडर बुब्लिक के साथ पुरुष युगल में खेले। यह जोड़ी शुरुआती दौर में ही बाहर हो गई थी।

वह पुरुष एकल में कोई ग्रैंडस्लैम नहीं जीत सके हैं। वह विम्बलडन 2022 के खिताबी मैच में नोवाक जोकोविच के खिलाफ फाइनल हारकर उपविजेता रहे थे।

पुरुष युगल में 2022 के ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब उन्होंने अपने नाम किया था। उस फाइनल में उनके जोड़ीदार थानासी कोकिनाकिस थे।

ADVERTISEMENT