Page Loader
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ने किया सोती हुई महिला के साथ रेप, 30 अप्रैल को भेजा जाएगा जेल

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ने किया सोती हुई महिला के साथ रेप, 30 अप्रैल को भेजा जाएगा जेल

लेखन Neeraj Pandey
Apr 13, 2019
01:07 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया में जन्में और इंग्लैंड में क्रिकेटिंग करियर बनाने की कोशिश कर रहे 23 वर्षीय अलेक्स हेपबर्न को सोती हुई महिला के साथ रेप करने का आरोपी घोेषित किया गया है। कोर्ट ने हेपबर्न को उसी महिला से दो बार रेप करने का आरोपी पाया और दोनों ही आरोप साबित होने के बाद हेपबर्न को 30 अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी। जानें , क्या है पूरी खबर।

घटना

व्हाट्सएप गेम का हिस्सा थी यह घटना

अदालत में हेपबर्न ने खुद यह बताया कि वह एक ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा हैं जिसमें लोग यह काउंट करते हैं कि वह कितनी लड़कियों के साथ सो चुके हैं। ग्रुप के लोग ज़्यादा से ज़्यादा नई लड़कियों के साथ सेक्स करने की कोशिश करते हैं और इसी कड़ी में हेपबर्न ने भी इस घटना को अंजाम दिया। घटना 2017 में घटी थी और उस समय हेपबर्न की उम्र 21 साल की थी।

पीड़िता

लड़की के मुताबिक उसने हेपबर्न को कोई और समझा था

पीड़िता ने अदालत को बताया कि अप्रैल 2017 में उन्होंने एक नाइटआउट के दौरान इंग्लैंड लायंस के क्रिकेटर जो क्लार्क के साथ उसने सहमति के साथ सेक्स किया था। क्लार्क रात में ही उसे छोड़कर चले गए, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह जा चुके हैं। इसी बीच हेपबर्न कमरे में पहुंच गए और पीड़िता ने उन्हें क्लार्क समझ लिया जिसके बाद दोनों के बीच सेक्स हुआ और बोलने पर पता चला कि वह हेपबर्न थे।

रोक

आरोप लगने के बाद लग गई थी क्रिकेट खेलने पर रोक

12 अक्टूबर, 2017 को वूरसेस्टशायर क्रिकेट क्लब ने हेपबर्न का कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए बढ़ा दिया था। हालांकि, उसी साल 9 नवंबर को ही हेपबर्न पर रेप का आरोप लगने के बाद क्लब ने उनके कॉन्ट्रैक्ट को खत्म कर दिया। इसके अलावा उनके ऊपर तत्काल प्रभाव से किसी भी तरह की क्रिकेट खेलने पर रोक लगा दी गई थी।