दूसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाई बढ़त, मैच के पहले दिन गिरे 18 विकेट
क्या है खबर?
मैके में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन कुल 18 विकेट गिरे। मैच के पहले दिन बांग्लादेश की पहली पारी सिर्फ 64 रन पर सिमट गई, जिसमें मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट लिए। जवाब में शोरिफुल इस्लाम की घातक गेंदबाजी (6/35) के सामने ऑस्ट्रेलिया ने 165/8 का स्कोर बनाया है। पहले दिन के खेल की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने 101 रन की बढ़त बनाई है। क्रीज पर फिलहाल कैमरून ग्रीन (51) और नाथन लियोन (10) बने हुए हैं।
बांग्लादेश
बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने किया निराश
बांग्लादेश की ओर से 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
ऑस्ट्रेलिया की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश के 4 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके, जिसमें कप्तान नजमुल हसन शांतो और लिटन दास जैसे बड़े नाम शामिल रहे।
ऑस्ट्रेलिया से दहाई का आंकड़ा छूने में सिर्फ मेहदी हसन मिराज (11), हसन महमूद (10), तैजुल इस्लाम (11*) और शोरीफुल इस्लाम (14) रहे।
यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश का चौथा सबसे कम स्कोर है।
स्टार्क
स्टार्क ने लिए 6 विकेट
ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क ने 10 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 12 रन देते हुए 6 विकेट लिए।
उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहला और अपने टेस्ट करियर का 19वां, 5 विकेट हॉल चटकाया।
उनके अलावा कप्तान पैट कमिंस ने 25 रन देते हुए 3 विकेट लिए।
इस घातक गेंदबाजी के दौरान स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में विकेटों के मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज डेल स्टेन (439) को पीछे छोड़ा।
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की पारी में ग्रीन ने किया संघर्ष
बांग्लादेश को सस्ते में समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी निरंतर विकेट गंवाए। इस बीच ट्रेविस हेड (22), मैट रेनशा (8), मार्नस लाबुशेन (4) और एलेक्स कैरी (5) जल्दी आउट हुए।
संकट की घड़ी में स्टीव स्मिथ ने 42 रन बनाए। उनके अलावा ग्रीन ने अर्धशतक (51*) लगाकर टीम की बढ़त को 100 के पार पहुंचाया।
निचले क्रम में ब्यू वेबस्टर और पैट कमिंस अपना खाता भी नहीं खोल सके।
गेंदबाजी
शोरिफुल इस्लाम ने की घातक गेंदबाजी
शोरिफुल इस्लाम ने 11 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 35 रन देते हुए कुल 6 विकेट लिए।
यह उनके टेस्ट करियर का पहला 5 विकेट हॉल साबित हुआ।
उन्होंने ट्रेविस हेड को आउट करते हुए अपने का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने लाबुशेन, स्मिथ, वेबस्टर, मिचेल स्टार्क और कमिंस के विकेट चटकाए।
उनके अलावा मेहदी हसन मिराज और तस्कीन अहमद ने एक-एक सफलता हासिल की।
हसन महमूद कोई विकेट नहीं ले सके।