Page Loader
एशियाई खेल: भारतीय महिला स्क्वैश टीम को कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष
भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने जीता कांस्य पदक (तस्वीर: एक्स/@Media_SAI)

एशियाई खेल: भारतीय महिला स्क्वैश टीम को कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

Sep 29, 2023
12:18 pm

क्या है खबर?

जोशना चिनप्पा, तन्वी खन्ना, अनाहत सिंह और दीपिका पल्लीकल की भारतीय महिला स्क्वैश टीम एशियाई खेल के सेमीफाइनल में हांगकांग के खिलाफ 2-1 से हार गई। तन्वी शुरुआती मैच हार गईं, जबकि जोशना ने स्कोर बराबर करने के लिए 5 गेम जीते। अनाहत ने फाइनल मुकाबले में अपना दमखम दिखाया, लेकिन ली का यी ने जीत हासिल की और मौजूदा चैंपियन हांगकांग को स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुंचा दिया। भारतीय महिला स्क्वैश टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

प्रदर्शन

पुरुष स्क्वैश सेमीफाइनल आज शाम 4:00 बजे

भारत बनाम मलेशिया पुरुष स्क्वैश सेमीफाइनल आज शाम 4:00 बजे से शुरू होगा। 2018 एशियाई खेलों में मलेशियाई ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि भारतीय पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता था। स्क्वैश में पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष टीम, महिला टीम और मिश्रित युगल वर्ग में भारतीय एथलीट अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। जकार्ता 2018 के एकल कांस्य पदक विजेता सौरव घोषाल और जोशना एशियाई खेल में पुरुष और महिला एकल इवेंट में भारत का नेतृत्व कर रहे हैं।

जानकारी

अब तक जीते 31 पदक

एशियाई खेलों में भारत के अब तक 31 पदक (8 स्वर्ण, 11 रजत, 12 कांस्य) जीता। छठे दिन भारत अब तक 6 पदक जीत चुका है। इनमें शूटिंग में 2 स्वर्ण, 2 रजत, टेनिस में 1 रजत और स्क्वैश में 1 कांस्य पदक शामिल है।

ट्विटर पोस्ट

भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने जीता कांस्य