NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेल, हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को रिकॉर्ड अंतर से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
    अगली खबर
    एशियाई खेल, हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को रिकॉर्ड अंतर से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
    भारतीय पुरुष हॉकी टीम की टूर्नामेंट में यह चौथी जीत है (तस्वीर: एक्स/@19thAGofficial)

    एशियाई खेल, हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को रिकॉर्ड अंतर से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

    लेखन मनोज शर्मा
    Sep 30, 2023
    07:58 pm

    क्या है खबर?

    एशियाई खेल 2023 में भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान हॉकी टीम को 10-2 से हरा दिया।

    भारत की पाकिस्तान के खिलाफ यह हॉकी के इतिहास में सर्वाधिक गोल अंतर से जीत का रिकॉर्ड है।

    भारत की यह टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत है। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश भी कर लिया है।

    आइए मैच में दोनों टीमों के प्रदर्शन और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    भारत ने पहले क्वार्टर में दागे 2 गोल 

    भारतीय टीम को पहले क्वार्टर में गोल के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा।

    पहले क्वार्टर में मैच में 8वें मिनट में मनदीप पाकिस्तानी डिफेंस को भेदते हुए शानदार गोल दाग दिया।

    अभिषेक से मिले पास को मनदीप ने गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की।

    कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मैच के 11वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर शानदार गोल करते हुए भारत के लिए दूसरा गोल किया।

    रिपोर्ट

    हाफ टाइम तक भारत ने बनाई 4-0 की बढ़त 

    भारत के लिए दूसरा क्वार्टर जल्द की गोल की सौगात लेकर आया। क्वार्टर शुरू होने के दूसरे ही मिनट में भारत को गोल का मौका मिल गया।

    कप्तान हरमनप्रीत ने मैच के 17वें मिनट में ड्रैग फ्लिक से गोल दागते हुए भारत की टीम की बढ़त तो तिगुना कर दिया।

    इसके बाद हाफ टाइम से अंतिम मिनट में गुरजंत ने भारत के लिए चौथा गोल दागते हुए भारत की बढ़त में और इजाफा कर दिया।

    रिपोर्ट

    तीसरे क्वार्टर खुला पाकिस्तान का खाता, हरमनप्रीत ने पूरी की हैट्रिक 

    हरमनप्रीत ने अपनी शानदार लय को बरकार रखते हुए तीसरे क्वार्टर में अपनी हैट्रिक पूरी की।

    उन्होंने 33वें मिनट में पाकिस्तानी गोलकीपर को छकाते हुए 5वां गोल दागा। उन्होंने अगले ही मिनट (34वां) उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर दिया।

    पाकिस्तान ने लिए सैफुद्दीन मोहम्मद (38) ने गोल कर टीम का खाता खोला। 41वें मिनट में वरुण कुमार और 45वें मिनट में पाकिस्तान के अब्दुल राणा ने गोल दागा। तीसरे क्वार्टर में भारत 7-2 से आगे रहा।

    रिपोर्ट

    चौथे क्वार्टर में भी दिखा भारत का जलवा

    चौथे क्वार्टर में भारत की ओर से शमशेर (46) ने रिवर्स स्टिक शॉट के साथ पाकिस्तानी गोलकीपर को छकाते हुए भारत के लिए 8वां गोल दागा।

    दूसरे गोल के लिए भी भारत को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा और ललित उपाध्याय ने 49वें मिनट में भारत के लिए 9वां गोल दागा।

    भारत के लिए मैच के 53वें मिनट में वरुण कुमार गोल कर भारत के खाते में 10वां गोल जोड़ दिया। अंततः मैच 10-2 से भारत के पक्ष में रहा।

    रिपोर्ट

    2013 के बाद से भारत का पलड़ा भारी 

    भारत और पाकिस्तान की टीमें आखिरी बार चेन्नई में अगस्त में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के पूल मैच में भिड़ी थीं। तब भारत ने उस मुकाबले को 4-0 से अपने नाम किया था।

    2013 के बाद से भारत और पाकिस्तान 25 बार आमने-सामने हुए हैं। जिसमें 17 बार भारतीय टीम को जीत मिली है, जबकि 5 बार पाकिस्तान को जीत नसीब हुई है। इस बीच 3 मैच ड्रॉ पर भी खत्म हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एशियाई खेल
    भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी समाचार
    मनप्रीत सिंह

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    एशियाई खेल

    एशियाई खेल 2023: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का सफर थमा, थाईलैंड ने 3-2 से हराया  मनिका बत्रा
    एशियाई खेल 2023: महिला शूटिंग टीम ने लगाया रजत पदक पर निशाना, क्रिकेट टीम फाइनल में स्मृति मंधाना
    एशियाई खेल 2023: श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराया, भारत से होगी खिताबी भिड़ंत भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल 2023, फाइनल: श्रीलंका से भिड़ेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, जानिए प्रीव्यू और ड्रीम इलेवन  भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    भारतीय हॉकी टीम

    एशिया कप हॉकी: भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह हॉकी टूर्नामेंट
    एशिया कप हॉकी: भारत ने सुपर-4 के मुकाबले में जापान को 2-1 से हराया हॉकी टूर्नामेंट
    एशिया कप हॉकी: फाइनल में नहीं पहुंच पाया भारत, कोरिया के खिलाफ ड्रॉ हुआ आखिरी मैच हॉकी टूर्नामेंट
    एशिया कप 2022: भारत ने जापान को 1-0 से हराया, कांस्य पदक पर किया कब्जा हॉकी टूर्नामेंट

    हॉकी समाचार

    टोक्यो ओलंपिक: 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता ओलंपिक पदक भारतीय हॉकी टीम
    टोक्यो ओलंपिक: ग्रेट ब्रिटेन से हारकर टूटा भारतीय महिला हॉकी टीम का कांस्य जीतने का सपना ओलंपिक
    अगस्त के अंत में 'हॉकी के जादूगर' ध्‍यानचंद की बायोपिक का होगा ऐलान करण जौहर
    मिजोरम सरकार ने भारतीय महिला खिलाड़ी लालरेम्सियामी को मुख्य हॉकी कोच नियुक्त किया भारतीय महिला हॉकी टीम

    मनप्रीत सिंह

    भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न हॉकी समाचार
    मनप्रीत सिंह ने खिलाड़ी से खराब खेलने को कहा था- पूर्व हॉकी कोच का आरोप हॉकी टूर्नामेंट
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम ने जापान को 8-0 से हराया हॉकी विश्व कप
    एशियाई खेल: भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराया, हरमनप्रीत और मनदीप की हैट्रिक भारतीय हॉकी टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025