Loading...
एशियाई खेल 2026: भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत शुरुआती मुकाबलों में नहीं होगी, जानिए कारण 
भारत-पाकिस्तान के बीच बीच एशियाई खेल में मैच होना मुश्किल है (फाइल तस्वीर)

एशियाई खेल 2026: भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत शुरुआती मुकाबलों में नहीं होगी, जानिए कारण 

Aug 13, 2026
10:24 am

क्या है खबर?

जापान के नागोया में होने वाले एशियाई खेल 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला शुरुआती चरण में देखने को नहीं मिलेगा। दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों को अलग-अलग क्वार्टर फाइनल ग्रुप में रखा गया है। ऐसे में ग्रुप चरण में इस बार दोनों के बीच टक्कर नहीं होगी। दोनों टीमों के फाइनल या पदक मुकाबले में पहुंचने पर ही आमना-सामना संभव होगा। इससे प्रतियोगिता में इस बहुप्रतीक्षित भिड़ंत को लेकर रोमांच बना रहेगा।

रिपोर्ट

सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं दोनों टीमें 

भारतीय टीम को एशियाई खेलों में सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम को भी सीधे अंतिम-8 में प्रवेश मिला है।

बाकी 6 टीमों को ग्रुप चरण के जरिए पहुंचना होगा।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को क्वार्टर फाइनल-2 में रखा गया है, जबकि पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल-1 में खेलेगा। दोनों मुकाबले 28 सितंबर को होंगे।

दोनों टीमों के विरोधी ग्रुप चरण के नतीजों से तय होंगे।

सेमीफाइनल

सेमीफाइनल में भी टक्कर होना मुश्किल 

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में भी टक्कर मुश्किल होगी।

सेमीफाइनल के ड्रॉ के मुताबिक, क्वार्टर फाइनल-2 की विजेता टीम का सामना क्वार्टर फाइनल-3 की विजेता से पहले सेमीफाइनल में होगा।

वहीं, क्वार्टर फाइनल-1 की विजेता टीम दूसरे सेमीफाइनल में क्वार्टर फाइनल-4 की विजेता से भिड़ेगी।

इस तरह भारत और पाकिस्तान अलग-अलग सेमीफाइनल में रहेंगे। दोनों चिर प्रतिद्वंद्वियों की भिड़ंत अब केवल फाइनल या पदक मुकाबले के चरण में ही संभव होगी।

ADVERTISEMENT

संभव

दोनों टीमें अगर सेमीफाइनल में हारती हैं तो क्या होगा?

भारत और पाकिस्तान को टूर्नामेंट में पहली और दूसरी वरीयता मिली है। इसलिए दोनों टीमों का सामना क्वार्टर फाइनल या सेमीफाइनल में नहीं होगा।

अगर दोनों टीमें अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंचती हैं तो वहां भारत-पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिलेगी और मुकाबला स्वर्ण पदक के लिए होगा।

वहीं, अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल में हार जाती हैं तो वे कांस्य पदक के लिए आमने-सामने आ सकती हैं। यानी दोनों के बीच मुकाबला सिर्फ पदक के लिए ही संभव है।

ADVERTISEMENT

महिला

महिला टीमें भी इसी प्रारूप से खेलेगी 

महिला टीमों के मैच में भी यह प्रारूप अपनाया गया है, हालांकि इसमें 10 की जगह 8 टीमें हिस्सा लेंगी।

एशियाई खेल 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होंगे, जबकि क्रिकेट मुकाबले 17 सितंबर से शुरू होंगे।

महिला क्रिकेट के मैच पहले खेले जाएंगे और इसका फाइनल 22 सितंबर को होगा। इसके बाद पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी।

पुरुषों का फाइनल 3 अक्टूबर को होगा। क्रिकेट मुकाबले एशियाई खेलों के आधिकारिक कार्यक्रम से पहले ही शुरू हो जाएंगे।

ADVERTISEMENT