Loading...
एशियाई खेल 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी
पहली बार एशियाई खेलों में भाग लेगी भारतीय क्रिकेट टीम (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

एशियाई खेल 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Sep 17, 2023
10:30 am

क्या है खबर?

इस बार एशियाई खेलों का आयोजन चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होना है, जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी शिरकत करेगी। इन खेलों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहली बार अपनी महिला टीम भेजने का फैसला किया है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारत अपनी चुनौती पेश करेगा। बता दें कि यह प्रतियोगिता टी-20 प्रारूप में खेली जाएगी। आइए भारतीय टीम, उनके शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

टीम 

BCCI ने चुनी है मजबूत भारतीय टीम 

BCCI ने एशियाई खेलों के लिए मजबूत टीम की घोषणा की है, जिससे स्वर्ण पदक की उम्मीद की जा सकती है। बता दें कि पिछले साल भारतीय टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था।

स्मृति मंधाना को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

ऋचा घोष को 15 सदस्यीय टीम में मौका मिला है, जबकि यास्तिका भाटिया अपनी जगह नहीं बना सकी हैं।

युवा ऑलराउंडर मिन्नू मणि भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई हैं।

पूजा 

अंजलि सरवानी की जगह पूजा वस्त्रकार को मिला मौका 

भारत की टीम से 6 टी-20 मैच खेल चुकी अंजलि सरवानी चोट से रिकवर नहीं हो पाई हैं और उनकी जगह पर पूजा वस्त्रकार को शामिल कर लिया गया है।

एशियाई खेलों के लिए भारत की महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, पूजा वस्त्रकार, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर) और अनुषा बरेड्डी।

ADVERTISEMENT

शेड्यूल 

ऐसा है महिला क्रिकेट का पूरा शेड्यूल 

19 सितंबर: इंडोनेशिया बनाम मंगोलिया (ग्रुप-A)

19 सितंबर: हांगकांग बनाम मलेशिया (ग्रुप-B)

20 सितंबर: पहला मैच हारने वाली टीम बनाम दूसरा मैच हारने वाली टीम (क्वालीफायर)

21 सितंबर: भारत बनाम TBC (क्वार्टरफाइनल-1)

21 सितंबर: पाकिस्तान बनाम TBC (क्वार्टरफाइनल-2)

22 सितंबर: श्रीलंका बनाम TBC (क्वार्टरफाइनल-3)

22 सितंबर: बांग्लादेश बनाम TBC (क्वार्टरफाइनल-4)

24 सितंबर: विजेता (क्वार्टरफाइनल-1) बनाम विजेता (क्वार्टरफाइनल-4) (सेमीफाइनल-1)

24 सितंबर: विजेता (क्वार्टरफाइनल-2) बनाम विजेता (क्वार्टरफाइनल-3) (सेमीफाइनल-2)

25 सितंबर: फाइनल मैच

ADVERTISEMENT

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस 

इस बार चीन के हांगझोऊ शहर में एशियाई खेलों का आयोजन होगा। ये ऐतिहासिक खेल तीसरी बार चीन में आयोजित होने जा रहे हैं। इसके अलावा यह एशियाई खेल का 19वां संस्करण होगा।

इतिहास 

अब तक 2 बार एशियाई खेलों में आयोजित हुआ है क्रिकेट 

यह सिर्फ तीसरा मौका होने जा रहा है, जब एशियाई खेलों में क्रिकेट को शामिल किया गया हो।

बता दें कि 2010 के हांगझोऊ खेलों में पहली बार क्रिकेट खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। उस संस्करण में बांग्लादेश ने रजत और जापान ने कांस्य पदक जीता था।

इसके बाद 2014 के इंचियोन खेलों में भी पाकिस्तान ने स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया था।

पोल

क्या आगामी एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम स्वर्ण पदक जीत पाएगी?

ADVERTISEMENT