LOADING...
एशियाई खेल 2023: भारतीय रोइंग टीम पुरुषों की फोर हीट में पहले स्थान पर रही
भारतीय पुरुष फोर रोइंग टीम 6:20.47 समय के साथ शीर्ष स्थान पर रही (तस्वीर: X/@SportsIndia3)

एशियाई खेल 2023: भारतीय रोइंग टीम पुरुषों की फोर हीट में पहले स्थान पर रही

Sep 20, 2023
06:22 pm

क्या है खबर?

भारत ने अपने एशियाई खेल 2023 के अभियान की शानदार शुरुआत की। भारतीय पुरुष फोर रोइंग टीम 6:20.47 समय के साथ शीर्ष स्थान पर रही। भारत ने इंडोनेशिया, कोरिया गणराज्य और हांगकांग को आसानी से हराया। इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने 25 सितंबर को होने वाले फाइनल के लिए सीधी योग्यता हासिल कर ली है। भारतीय लाइटवेट महिला डबल स्कल्स जोड़ी किरण और अंशिका भारती ने 7:27.57 का समय लेकर अपनी हीट में चौथा स्थान हासिल किया।

प्रदर्शन

जाट और अरविंद ने हासिल किया दूसरा स्थान

लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स में प्रतिस्पर्धा कर रहे अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने 6:27.45 के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। सतनाम सिंह और परमिंदर सिंह ने भी अपनी-अपनी हीट में 6:27.01 के समय के साथ समापन किया। दोनों रेपेचेज के लिए क्वालीफाई कर गए। पुरुष युगल कॉक्सलेस स्पर्धा में बाबू लाल यादव और लेख राम की जोड़ी ने भी अच्छी शुरुआत की और 6:42.59 के समय के साथ अपनी हीट में तीसरे स्थान पर रहे।

ट्विटर पोस्ट

भारतीय टीम का प्रदर्शन