Page Loader
एशियाई खेल: कार्तिक और गुलवीर ने रचा इतिहास, 10,000 मीटर रेस में रजत और कांस्य जीता
7वें दिन भारत की झोली में 2 और पदक आए (तस्वीर: एक्स/@India_AllSports)

एशियाई खेल: कार्तिक और गुलवीर ने रचा इतिहास, 10,000 मीटर रेस में रजत और कांस्य जीता

Sep 30, 2023
07:34 pm

क्या है खबर?

चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेल के 7वें दिन भारत की झोली में 2 और पदक आए। पुरुषों के 10,000 मीटर रेस में भारत के कार्तिक कुमार और गुलवीर सिंह ने इतिहास रच दिया है। कार्तिक ने 28:15.38 के समय के साथ रजत पदक और गुलवीर ने 28:17.21 के समय के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। एशियाई खेलों में ट्रैक एंड फील्ड में में भारत ने अब तक 3 पदक जीत लिए हैं।

प्रदर्शन

1998 में जीता था पदक

भारत ने 1998 के बाद पहली बार एशियाई खेलों में पुरुषों की 10,000 मीटर पोडियम पर वापसी की। हालांकि, हाल के समय में 10,000 मीटर स्पर्धा में पदकों की कमी हुई है। 1998 में गुलाब चंद के कांस्य पदक से पहले हरि चंद ने 1978 में बैंकॉक खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। शिवनाथ सिंह (तेहरान 1974 में रजत), तरलोक सिंह (जकार्ता 1962 में स्वर्ण) और गुरबचन सिंह ने 1951 में आयोजित पहले एशियाई खेलों में कांस्य जीता था।

ट्विटर पोस्ट

कार्तिक और गुलवीर ने रचा इतिहास