
एशिया कप 2023: आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में कैसा रहा है श्रीलंका और पाकिस्तान का प्रदर्शन?
क्या है खबर?
एशिया कप क्रिकेट में 14 सितंबर (गुरुवार) को बड़ा मुकाबला खेला जाना है। श्रीलंका क्रिकेट टीम का सामना पाकिस्तान क्रिकेट टीम से होगा।
यह मैच जीतने वाली टीम फाइनल में भारतीय टीम के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। सुपर-4 के सभी मुकाबले इसी मैदान पर खेले जा रहे हैं। फाइनल भी यहीं खेला जाना है।
ऐसे में आइए इस मैदान पर दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।
प्रदर्शन
आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा रहा है पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन?
आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान ने 25 मुकाबले खेले हैं। 14 में उन्हें जीत मिली है और 9 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। 2 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।
इस मैदान पर टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 321 रन रहा है। यहां पाकिस्तान टीम का सबसे कम स्कोर 122 रन है।
पाकिस्तान ने इस मैदान पर आखिरी मुकाबला 10-11 सितंबर, 2023 को भारत के खिलाफ खेला था। टीम को 228 रन से हार मिली थी।
आंकड़े
आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा रहा है श्रीलंका का प्रदर्शन?
आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने पहला मैच साल 1986 में खेला था। उन्होंने इस मैदान पर 122 वनडे खेले हैं। 75 में उन्हें जीत मिली है और 40 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। 7 मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है।
यहां टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 366 रन है। सबसे कम स्कोर 98 रन है।
श्रीलंका ने यहां आखिरी मुकाबला 12 सितंबर को भारत के खिलाफ खेला था। उन्हें 41 रन से हार मिली थी।
बल्लेबाजी
इन बल्लेबाजों का रहा है कोलंबो में शानदार प्रदर्शन
सक्रिय खिलाड़ियों में श्रीलंका के कुसल मेंडिस का इस मैदान पर प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 13 मुकाबलों में 51.00 की औसत से 561 रन बनाए हैं।
चरिथ असलंका ने यहां 11 मैच में 49.20 की औसत से 492 रन बनाए हैं।
पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने यहां 4 मैच में 52.00 की औसत से 104 रन बनाए हैं। बाबर आजम का प्रदर्शन यहां कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 2 मैच में 70 रन बनाए हैं।
गेंदबाजी
इन सक्रिय गेंदबाजों ने किया है कमाल
श्रीलंका के सक्रिय गेंदबाजों में महीश तीक्षाना ने इस मैदान पर 6 मैच में 22.72 की शानदार औसत के साथ 11 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।
धनंजय डी सिल्वा के नाम यहां 16 मुकाबलो में 10 विकेट है। पाकिस्तान के शक्रिय खिलाड़ियों में शादाब खान का प्रदर्शन यहां अच्छा रहा है। उन्होंने 2 मैच में 4 विकेट झटके हैं।
शाहीन अफरीदी के नाम इस मैदान पर 2 मैच में 3 विकेट है।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन यूनुस खान ने बनाए हैं। उनके बल्ले से 15 मैच में 473 रन निकले हैं। शाहिद अफरीदी ने इस मैदान पर सबसे ज्यादा 13 मैच में 19 विकेट लिए हैं।
पोल