एशिया कप 2023: भारतीय टीम पहुंची श्रीलंका, 2 सितंबर को पाकिस्तान से होगा मुकाबला
क्या है खबर?
एशिया कप 2023 के अपने पहले मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है।
2 सितंबर को भारत का सामना पाकिस्तान क्रिकेट टीम से होगा। यह मुकाबला पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
एशिया कप में भारतीय टीम को ग्रुप-A में रखा गया है। इस ग्रुप में पाकिस्तान और नेपाल क्रिकेट टीम भी शामिल हैं।
भारतीय टीम टूर्नामेंट के अपने दूसरे मुकाबले में नेपाल से भिड़ेगी। यह मुकाबला 4 सितंबर को खेला जाएगा।
आंकड़े
पाकिस्तान का पलड़ा भारी है
भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 132 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 55 और पाकिस्तान ने 73 में जीत दर्ज की। इसके अलावा 4 मैच बेनतीजा भी रहे।
दोनों टीमों के बीच न्यूट्रल वेन्यू (दोनों देशों के घरेलू मैदान के अलावा) पर अब तक 75 एकदिवसीय मुकाबले खेले गए हैं।
इसमें से भारतीय टीम ने जहां 33 मैच जीते हैं, वहीं पाकिस्तान ने 40 पर कब्जा जमाया है। साथ ही 2 मुकाबले बेनतीजा भी रहे हैं।
जानकारी
श्रीलंका में दोनों टीमों का प्रदर्शन
भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में कुल 3 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, इसमें से भारत और पाकिस्तान ने 1-1 मैच जीता है। साथ ही 1 मैच बेनतीजा रहा है। अब 2 सितंबर को होने वाले मुकाबले का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है।
ट्विटर पोस्ट
BCCI ने शेयर किया वीडियो
Hello Sri Lanka 🇱🇰 #TeamIndia | #AsiaCup2023 pic.twitter.com/TXe0NXhMFt
— BCCI (@BCCI) August 30, 2023
ट्विटर पोस्ट
श्रीलंका क्रिकेट ने शेयर कीं तस्वीरें
Touching down in Sri Lanka! 🇮🇳🛬
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) August 30, 2023
Excitement is in the air as the India National Team arrives to compete in the #AsiaCup2023. pic.twitter.com/4MKMCoVQGZ