अश्विन का चयनकर्ताओं पर फूटा गुस्सा, कहा- जायसवाल को वनडे में न चुनकर कर रहे अन्याय
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए वनडे टीम में यशस्वी जायसवाल को शामिल न किए जाने पर अपनी निराशा व्यक्त की है। पूर्व स्पिनर ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस फैसले को 'अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण' बताया। उन्होंने कहा कि जायसवाल को 5 मैचों की सीरीज के आखिरी 2 वनडे मैचों की टीम में शामिल किया जा सकता था। आइए जानते हैं उन्होने क्या कुछ कहा है।
बयान
जायसवाल के आत्मविश्वास पर पड़ सकता है बुरा असर- अश्विन
अश्विन का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने से जायसवाल के आत्मविश्वास पर बुरा असर पड़ सकता है।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "अगर शुभमन गिल आखिरी 2 वनडे मैच नहीं खेल रहे हैं, तो उस जगह पर जायसवाल को जरूर मौका मिलना चाहिए। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि इन सब चीजों से उनका आत्मविश्वास टूट सकता है। उन्हें बिल्कुल भी मौके नहीं मिल रहे हैं और यह बहुत गलत है।"
बयान
अगर मैं चयनकर्ता होता तो जायसवाल को वनडे टीम में चुनता- अश्विन
अश्विन ने कहा कि अगर वह चयनकर्ता होते तो जायसवाल के चयन पर निश्चित तौर पर विचार करते।
उन्होंने आगे कहा, "अगर मैं टीम मैनेजमेंट या चयनकर्ताओं की जगह होता, तो मैं जायसवाल के पास जाता और पूछत कि इन 2 वनडे मैचों के लिए यह स्थिति है, क्या आप खेलना चाहते हैं? अगर आप खेलना चाहते हैं, तो जरूर खेलें। अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के अनुभव का कोई मुकाबला नहीं है।"
बयान
जायसवाल का रखा जाना चाहिए ख्याल- अश्विन
अश्विन ने स्पष्ट किया कि जायसवाल का ख्याल रखना चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा, "मैं मानता हूं कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयारी करने की जरूरत है। लेकिन मुझे बताइए कि जायसवाल ने आखिरी बार वनडे मैच कब खेला था? उन्होंने आखिरी बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय और आखिरी बार टेस्ट मैच कब खेला था? श्रीलंका में खेला गया मैच उनका आखिरी टेस्ट था। उसके बाद से उन्होंने कोई भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।"
आंकड़े
जायसवाल ने भारत से खेले हैं 6 वनडे मैच
जायसवाल ने फरवरी 2025 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।
वह अब तक इस प्रारूप में 6 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसकी 6 पारियों में 2,85 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं। उन्होंने 2 शतक ही जड़े हैं।
उन्होंने जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे खेला था।
वह अब तक 23 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 723 रन और 31 टेस्ट में 2,612 रन बना चुके हैं।