Loading...
एश्ले गार्डनर ने अफेयर के आरोपों के बीच शादी टूटने पर चुप्पी तोड़ी, दिया बड़ा बयान
एश्ले गार्डनर ने बड़ा बयान दिया है (फाइल तस्वीर)

एश्ले गार्डनर ने अफेयर के आरोपों के बीच शादी टूटने पर चुप्पी तोड़ी, दिया बड़ा बयान

Aug 13, 2026
04:56 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान एश्ले गार्डनर ने अपनी शादी टूटने को लेकर पहली बार बात की है। गार्डनर से अलग रह रही पत्नी मोनिका राइट ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के दौरान साथी खिलाड़ी जॉर्जिया वोल के साथ अफेयर होने के आरोप लगाए थे। मोनिका ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) पर भी सवाल उठाए थे और कहा था कि गार्डनर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने उनको उपकप्तान पद से नहीं हटाए जाने पर नाराजगी जताई थी।

बयान

गार्डनर ने क्या कहा?

कई महीनों तक चुप रहने के बाद गार्डनर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी।

उन्होंने लिखा, 'जबकि मेरी पत्नी से अलगाव मेरा निजी मामला है, मैं समझती हूं कि उपकप्तान के तौर पर मेरी भूमिका को देखते हुए मेरी मौजूदा रिश्ते की स्थिति पर CA को बात करनी जरूरी थी।'

गार्डनर ने CA के समर्थन के प्रति आभार जताया। उन्होंने आगामी सत्र में एक मजबूत उपकप्तान के रूप में अपनी भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।

पत्नी

मोनिका को लेकर गार्डनर ने कही ये बात 

गार्डनर ने मोनिका के साथ बिताए समय को भी याद किया और कहा, 'मैं मोनिका और मेरे साथ बिताए समय के लिए आभारी हूं और इससे जो दर्द हुआ है, उसके लिए मुझे खेद है।'

उन्होंने उनके भविष्य के लिए केवल खुशी और सफलता की कामना की।

गार्डनर ने इस मामले से जुड़े सभी लोगों की निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया और कहा कि वह इस समय इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगी

ADVERTISEMENT

समर्थन

CA ने क्या कहा? 

CA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने जारी विवाद के बावजूद गार्डनर के पद का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा, "ऐश हमारे सिस्टम में एक बेहद सम्मानित लीडर हैं।"

ग्रीनबर्ग ने कहा कि संभावित हितों के टकराव से निपटने के लिए उनके पास नीतियां हैं, लेकिन गार्डनर के उपकप्तान होने की भूमिका को देखते हुए अतिरिक्त उपाय किए जाएंगे।

गार्डनर और वोल के रिश्ते के बारे में सार्वजनिक होने से काफी पहले ही टीम के भीतर जानकारी थी।

ADVERTISEMENT

मामला

क्या था पूरा मामला?

पिछले महीने गार्डनर उस समय विवादों में घिर गई थीं, जब उनकी पत्नी मोनिका ने सार्वजनिक रूप से उन पर धोखा देना का आरोप लगाया।

इंस्टाग्राम स्टोरीज की एक श्रृंखला में उन्होने दावा किया कि गार्डनर ने साथी वोल के साथ उन्हें धोखा दिया।

कुछ ही दिन पहले इस जोड़े के अलग होने की बात सामने आई थी।

दोनों ने अप्रैल 2025 में शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ ही महीनों के भीतर उनके रिश्ते में खटास आने लगी।

ADVERTISEMENT