NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशेज सीरीज: इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    एशेज सीरीज: इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े 
    बेन स्टोक्स की कप्तानी में एशेज सीरीज खेलने इंग्लैंड की टीम उतरेगी (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    एशेज सीरीज: इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 08, 2023
    04:15 pm

    क्या है खबर?

    विश्व टेस्ट चैंपिनशिप (WTC) के तुरंत बाद 16 जून से एशेज सीरीज का आगाज होगा। पहला मुकाबला इंग्लैंड के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा।

    2021-22 की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था और इंग्लैंड को 4-0 से हराया था। ऐसे में इंग्लैंड की टीम के पास बदला लेने का सुनहरा मौका है।

    बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन कर रही है।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    करियर

    शानदार रहा है स्टोक्स का टेस्ट करियर

    स्टोक्स का टेस्ट करियर बेमिसाल रहा है। उन्होंने अब तक 92 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 35.92 की औसत से 5,712 रन बना लिए हैं।

    इस बीच वह 258 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 12 शतक और 28 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    गेंदबाजी में उन्होंने 32.11 की औसत से 194 विकेट झटके हैं और 4 बार 5 विकेट हॉल भी लिए हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/61 का रहा है। उन्होंने 3.31 की इकॉनमी से गेंदाबजी की है।

    प्रदर्शन 

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है स्टोक्स का प्रदर्शन?

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्टोक्स ने पहला टेस्ट मैच साल 2013 में खेला था।

    उन्होंने अब तक 19 मुकाबले खेले हैं और 34.02 की औसत से 1,157 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 3 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 135 रन रहा है।

    गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 19 मुकाबलों में 38 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/36 का रहा है। उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल लिया है।

    गेंदबाज

    ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने स्टोक्स का प्रदर्शन 

    पैट कमिंस और स्टोक्स का आमना-सामना 17 पारियों में हुआ है। इस बीच स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के खिलाफ 135 रन बनाए हैं और 4 बार उनका शिकार बने हैं।

    स्टोक्स ने मिचेल स्टार्क के खिलाफ 14 पारियों में 109 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 6 बार आउट हुए हैं।

    नाथन लियोन और स्टोक्स का आमना-सामना 28 पारियों में हुआ है। स्टोक्स ने लियोन के खिलाफ 393 रन बनाए है। इस दौरान वह 9 बार आउट हुए हैं।

    रिकॉर्ड

    स्टोक्स के नाम है टेस्ट में छठे नंबर पर सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड

    स्टोक्स ने साल 2016 में केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 258 रनों की पारी खेली थी।

    उन्होंने अपनी इस पारी में 198 गेंदों का सामना किया था, जिसमें 30 चौके और 11 छक्के शामिल थे।

    वह छठे नंबर पर किसी बल्लेबाज का यह अब तक का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर है। स्टोक्स के बाद डग वाल्टर्स (250), डॉन ब्रैडमैन (234), महेंद्र सिंह धोनी (224) और एबी डिविलियर्स (217*) इस सूची में शामिल अन्य बल्लेबाज हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    बेन स्टोक्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    WTC फाइनल: चेतेश्वर पुजारा क्या इस बार तोड़ पाएंगे नाथन लियोन का तिलिस्म, जानिए रोचक आंकड़े  चेतेश्वर पुजारा
    WTC फाइनल: रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ कैसा है स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन? जानिए रोचक आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    WTC फाइनल: जोश हेजलवुड का भारत के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  जोश हेजलवुड
    WTC फाइनल: विराट कोहली का प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  विराट कोहली

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    ECB अपने खिलाड़ियों की तीन गुनी फीस करने पर कर रहा विचार- रिपोर्ट  क्रिकेट समाचार
    जॉनी बेयरस्टो करेंगे यॉर्कशायर के लिए विकेटकीपिंग, राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए हैं बेताब जॉनी बेयरस्टो
    गैरी बैलेंस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, जिम्बाब्वे-इंग्लैंड के लिए खेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट  टेस्ट क्रिकेट
    इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, चोटिल जोफ्रा आर्चर एशेज से हुए बाहर जोफ्रा आर्चर

    बेन स्टोक्स

    पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड: अबरार अहमद का कमाल, पहले टेस्ट में ही झटके 5 विकेट पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: इंग्लैंड की पहली पारी 281 पर सिमटी, अबरार ने झटके 7 विकेट पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड: अबरार अहमद के नाम रहा पहला दिन, डेब्यू मैच में दिखाया जलवा पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड: हैरी ब्रूक ने लगातार दूसरा टेस्ट शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    WTC फाइनल: ICC टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में खामोश रहता है रोहित का बल्ला, जानिए आंकड़े  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल से पहले रोहित बोले- इस टीम के साथ 1-2 ICC ट्रॉफी जीतना चाहता हूं  रोहित शर्मा
    WTC फाइनल से पहले रोहित शर्मा के अंगूठे में लगी चोट- रिपोर्ट रोहित शर्मा
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: मई महीने के लिए बाबर आजम समेत ये खिलाड़ी हुए नामांकित   ICC अवार्ड्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025