विश्व कप से पहले अरुण जेटली स्टेडियम का होगा कायाकल्प, खर्च होंगे करोड़ों रुपये
क्या है खबर?
भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप 2023 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम को 5 मैचों की मेजबानी मिली है।
ऐसे में स्टेडियम के कायाकल्प पर 20 से 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान स्टेडियम में स्वच्छता की कमी और गंदे वॉशरूम की काफी आलोचना हुई थी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को जांच के बाद दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और मोहाली स्टेडियम में सुधार की जरूरत महसूस हुई।
बयान
दिल्ली में खेले जाएंगे ये 5 मुकाबले
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने अरुण जेटली स्टेडियम को पांच विश्व कप मैच आवंटित करने के लिए BCCI का आभार व्यक्त किया।
दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 2, 7 अक्टूबर, दिल्ली, दोपहर 2 बजे
भारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्ली, दोपहर 2 बजे
इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, 14 अक्टूबर, दिल्ली, दोपहर 2 बजे
ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1, 25 अक्टूबर, दिल्ली, दोपहर 2 बजे
बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2, 6 नवंबर, दिल्ली, दोपहर 2 बजे