NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई टी-20 लीग में 5 लाख रूपए में बिके
    अगली खबर
    सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई टी-20 लीग में 5 लाख रूपए में बिके

    सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई टी-20 लीग में 5 लाख रूपए में बिके

    लेखन Neeraj Pandey
    May 05, 2019
    11:49 am

    क्या है खबर?

    बीते शनिवार को टी-20 मुंबई लीग के दूसरे सीजन के लिए हुई नीलामी में क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न ने 5 लाख रूपए में खरीदा है।

    बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अर्जुन इस नीलामी में कुछ अहम खिलाड़ियों में से एक थे।

    अर्जुन ने इंडिया अंडर-19 के लिए एक अनाधिकृत टेस्ट मैच खेला है। अर्जुन की बेस प्राइस 1 लाख रूपए थी।

    नीलामी

    अर्जुन के लिए टीमों में मची होड़

    अर्जुन के लिए कई टीमों ने बोली लगाई, लेकिन नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने 5 लाख रूपए की सबसे ज़्यादा बोली लगाई जिसके बाद चारू शर्मा ने दो नई टीमों को मौका दिया।

    आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न और ईगल थाने स्ट्राइकर्स ने इस बोली को मैच किया और दोनों ने ही 5 लाख रूपए की बोली लगाई।

    इसके बाद एक बैग में दो कार्ड डाले गए जिसमें से आकाश टाइगर्स का नाम बाहर आया और अर्जुन उनकी टीम में शामिल हुए।

    रिटेन

    कई अहम खिलाड़ियों को किया गया था रिटेन

    सूर्यकुमार यादव और आकाश पार्कर को ट्रियंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट तो वहीं शिवम दूबे और सिद्धेश लाड को शिवाजी पार्क लायंस ने रिटेन किया।

    पृथ्वी शॉ को नॉर्थ मुंबई पैंथर्स तो वहीं जय बिष्ट और ध्रुमिल माटकर को सोबो सुपरसोनिक्स ने रिटेन किया।

    शुभम रंजाने और तुषार देशपांडे को आर्क्स अंधेरी तो वहीं श्रेयस अय्यर और एकनाथ केर्कर को नमो बांद्रा ब्लास्टर्स ने रिटेन किया।

    छह टीमों ने अपने अहम खिलाड़ियों को रिटेन करने में कमी नहीं दिखाई।

    जानकारी

    नीलामी से पहले हुई थी सात अंडर-19 खिलाड़ियों के नहीं शामिल होने की घोषणा

    नीलामी से पहले घोषणा की गई थी कि 14 मई से वानखेड़े स्टेडियम में शुरु होने वाले टूर्नामेंट में यशस्वी जयसवाल समेत सात अंडर-19 खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होंगे। सुजीत नाईक को भी 5 लाख रूपए में खरीदा गया। सचिन तेंदुलकर लीग के ब्रांड अंबेस्डर हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    सचिन तेंदुलकर

    ताज़ा खबरें

    यूट्यूब पर महज 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे गए इन 10 भारतीय फिल्मों के टीजर प्रभास
    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    विश्व कप 2019: वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम घोषित, रसेल की वापसी, पोलार्ड बाहर वेस्ट इंडीज
    #KKRvRR: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने KKR को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019 Match 44: CSK और MI में होगी जंग, जानें संभावित टीम और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    शेन वॉटसन ने बिग बैश लीग को कहा अलविदा, क्या IPL से भी लेंगे संन्यास? इंडियन प्रीमियर लीग

    सचिन तेंदुलकर

    सचिन तेंदुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर का 87 साल की उम्र में निधन भारत की खबरें
    जानिए, महेला जयवर्धने के हिसाब से सचिन, कोहली और धोनी में से कौन है सर्वश्रेष्ठ विराट कोहली
    किस्से क्रिकेट के: जब 12 फरवरी को 12 रनों से इतिहास बनाने से चूके सचिन तेंदुलकर क्रिकेट समाचार
    जानिए विश्व कप में पाकिस्तान से मैच खेलने पर क्रिकेट खिलाड़ियों ने क्या कुछ कहा विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025