NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व कप 2023: एनरिक नोर्खिया का पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना तय- रिपोर्ट
    अगली खबर
    विश्व कप 2023: एनरिक नोर्खिया का पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना तय- रिपोर्ट
    एनरिक नोर्खिया विश्व कप से बाहर हो सकते हैं (तस्वीर: एक्स/@ProteasMenCSA)

    विश्व कप 2023: एनरिक नोर्खिया का पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना तय- रिपोर्ट

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 20, 2023
    11:37 pm

    क्या है खबर?

    अगले महीने भारत की सरजमीं पर वनडे विश्व कप खेला जाना है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है।

    टीम के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्खिया चोटिल होने के कारण पूरे विश्व कप से बाहर हो सकते हैं। 29 साल के इस तेज गेंदबाज के लिए यह बड़ा झटका है।

    नोर्खिया की पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी है, जिसके कारण वह काफी परेशान चल रहे हैं।

    आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

    चोट

    23 सितंबर को भारत रवाना होगी टीम 

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नोर्खिया चोट से उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन उनकी जगह किसी और तेज गेंदबाज को विश्व कप की टीम में जगह मिल सकती है।

    दक्षिण अफ्रीका 23 सितंबर को भारत के लिए रवाना होगी। ऐसा माना जा रहा है कि नोर्खिया की जगह टीम में एंडिले फेहलुकवायो को मौका मिल सकता है।

    फेहलुकवायो गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।

    चौट

    कैसे लगी नोर्खिया को चोट?

    दक्षिण अफ्रीका की टीम हाल ही में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही थी।

    इसी सीरीज के दूसरे वनडे में नोर्खिया की पीठ के निचले हिस्से में चोट आई थी, जिस कारण वह मैदान से बाहर चले गए थे।

    इसके बाद उनके चोट का स्कैन किया गया था। उन्होंने उस मैच में 5 ओवर गेंदबाजी की थी और 58 रन खर्च कर दिए थे। उनकी इकॉनमी रेट 11.60 की रही थी।

    टीम

    विश्व कप के लिए ऐसी है दक्षिण अफ्रीका की टीम 

    विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम चुन ली गई है, लेकिन चोटिल खिलाड़ियों के कारण इस टीम में बदलाव संभव है।

    तेम्बा बावुमा की कप्तानी में टीम भारत जाएगी।

    विश्व कप 2023 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, सिसंदा मगला, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्खिया, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, और रासी वैन डेर डुसेन।

    करियर

    कैसा रहा है नोर्खिया का वनडे करियर?

    वनडे क्रिकेट में नोर्खिया ने 22 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 27.27 की औसत से 36 विकेट झटके हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/51 का रहा है। उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं। उन्होंने 5.85 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है।

    भारतीय सरजमीं पर नोर्खिया ने अब तक सिर्फ 2 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्हें 1 भी सफलता नहीं मिली है। यह खिलाड़ी अपनी तेज गेंदबाजी से मैच का पासा पलटने में माहिर है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप का पहला मैच 7 अक्टूबर को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ दिल्ली में खेलना है। टीम आज तक कोई वनडे विश्व कप अपने नाम नहीं कर पाई है। ऐसे में उनके पास बड़ा मौका है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एनरिक नोर्खिया
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    एनरिक नोर्खिया

    IPL 2019: KKR में शामिल हुआ ये ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़, अब और मज़बूत हो जाएगी गेंदबाज़ी कोलकाता नाइट राइडर्स
    ऑस्ट्रेलिया के रिचर्डसन और अफ्रीका के नोर्तजे विश्व कप से बाहर, इन खिलाड़ियों ने किया रिप्लेस क्रिकेट समाचार
    बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम घोषित, अनफिट नोर्खिया बाहर क्रिकेट समाचार
    IPL 2022: दिल्ली के तीसरे मैच से खेल सकेंगे एनरिक नोर्खिया इंडियन प्रीमियर लीग

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टी-20: ट्रेविस हेड शतक से चूके, बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: वनडे सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: वनडे क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कैसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका की टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका  वनडे विश्व कप 2023

    वनडे क्रिकेट

    एशिया कप 2023, फाइनल: श्रीलंका बनाम भारत मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  एशिया कप क्रिकेट
    रोहित शर्मा संयुक्त रूप से सर्वाधिक एशिया कप जीतने वाले कप्तान बने, धोनी-अजहरुद्दीन की बराबरी की एशिया कप क्रिकेट
    भारत ने वनडे विश्व कप से पहले एशिया कप से क्या खोया और क्या पाया?  एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023, फाइनल: भारत ने 263 गेंद शेष रहते जीता मुकाबला, बना दिया यह रिकॉर्ड एशिया कप क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में इन भारतीय खिलाड़ियों को मिल सकता है आराम भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: इंग्लैंड की टीम में चुने गए हैरी ब्रूक, जानिए उनके आंकड़े हैरी ब्रूक
    रिंकू सिंह बोले- एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतेंगे; 5 छक्कों को लेकर कही ये बातें एशियाई खेल
    विश्व कप 2023: इंग्लैंड टीम के साथ भारत आएंगे जोफ्रा आर्चर, रिजर्व खिलाड़ियों में मिली जगह जोफ्रा आर्चर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025