LOADING...
एशियाई खेल: अन्नू रानी ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण पदक, तेजस्विन शंकर की चांदी
अन्नू रानी ने जीता सोना (तस्वीर: एक्स/@India_AllSports)

एशियाई खेल: अन्नू रानी ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण पदक, तेजस्विन शंकर की चांदी

Oct 03, 2023
07:19 pm

क्या है खबर?

चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेल के 10वें दिन भारत की झोली में दूसरा और कुल 15वां स्वर्ण पदक आया। महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में अन्नू रानी ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। अन्नू रानी ने 62.92 मीटर के साथ पीला तमगा हासिल किया। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उनके अलावा श्रीलंका की नदीशा दिलहान ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।

पदक

तेजस्विन शंकर ने जीता रजत पदक

तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में 1,500 मीटर दौड़ में 4:48.32 का समय निकाला और 629 अंक बनाए। तेजस्विन चीन के सन किहाओ को पछाड़ने में असफल रहे, और रजत पदक अपने नाम किया। भारत ने इस स्पर्धा में 1974 के बाद कोई पदक जीता। 1974 में विजय सिंह ने सोना और सुरेश बाबू ने कांस्य पदक जीता था। बता दें कि डेकाथलॉन में 10 खेल खेले जाते हैं और यह मुकाबला 2 दिनों तक चलता है।

ट्विटर पोस्ट

अन्नू रानी ने जीता सोना