अलिसा हीली की शानदार बल्लेबाजी, WPL में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा
क्या है खबर?
रविवार को यूपी वारियर्स (UPW) और मुंबई इंडियंस के बीच विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का 10वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में यूपी की कप्तान अलिसा हीली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए WPL करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ दिया है।
उन्होंने 36 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 1 छक्के लगाया। ये उनके WPL करियर का लगातार दूसरा अर्धशतक है।
आइए उनके आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।
आंकड़े
WPL में लगातार दूसरा अर्धशतक
हीली ने मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंद में अपने WPL करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ उन्होंने 29 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था।
इससे पहले उन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहले मैच में 7 रन और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दूसरे मैच में 24 रन बनाए थे।
RCB के खिलाफ 96 रन की पारी के दौरान उन्होंने 18 चौके और 1 छक्का लगाया था।
टी-20 करियर
हीली का कैसा रहा है टी-20 करियर?
हीली ने 141 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के लिए खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 24.40 की औसत से 2,489 रन बना चुकी हैं।
उनका स्ट्राइक रेट 126.92 का रहा है। उन्होंने 1 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं।
उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 148 रन का रहा है। उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 328 चौके और 45 छक्के लगाए हैं।
एक विकेटकीपर के रूप में इस खिलाड़ी ने 53 कैच लपके हैं और 58 स्टंप भी किए हैं।
आंकड़े
यूपी की टीम का कैसा रहा है WPL में प्रदर्शन?
हीली की इस धमाकेदार कप्तानी पारी के बावजूद यूपी को मैच में हार का सामना करना पड़ा।
मुंबई की टीम के लिए हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेली और टीम को 8 विकेट से जीत दिला दिया यूपी की टीम WPL में 4 मैच खेल चुकी है। उन्हें 2 मुकाबलों में जीत मिली है और 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वह अंक तालिका में इस समय तीसरे स्थान पर है। उनके 4 अंक हैं।